_______ एलन मस्क ने ट्रंप की शपथ में ऐसा क्या कर दिया कि हंगामा मच गया
नई दिल्ली!
एलन मस्क ने ट्रंप की शपथ में ऐसा क्या कर दिया कि हंगामा मच गया, देखिए हुआ क्या एलन मस्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट की दुनिया में हंगामा हो रहा है.! एलन मस्क द्वारा किए गए सैल्यूट को नाजी सैल्यूट के रूप में देखा जा रहा है। क्या ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद अमरीका में नाजीबाद का युग शुरू होगा कुछ लोग ऐसे भी कयास लगा रहे है।
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन चुके हैं. उन्होंने भव्य समारोह में सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया भर के कई नेता, कारोबारी और टेक दिग्गज शामिल हुए. इस दौरान जिस शख्स पर सभी की नजरें थी वो थे एलन मस्क ने स्टेज पर ऐसा समा बांधा कि लोग देखते रह गए. ट्रंप की शपथ में एलन मस्क पूरे जोश में नजर आए. एलन मस्क जब स्टेज पर थे, तभी उन्होंने सीने पर जोर से हाथ लगाकर हवा में लहराया. उनके इस अंदाज को देख वहां मौजूद लोग भी जोरदार ढंग से तालियां बजाते नजर आएं. लेकिन इस दौरान एलन मस्क ने जोश-जोश में जो कुछ किया अब उस पर अब हंगामा बरपा हुआ है.!
______ मस्क के हाथ लहराने की नाजी सैल्यूट से तुलना?
एलन मस्क का ये वीडियो अब सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल हो गया है. हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस अंदाज की तुलना नाजी सैल्यूट से कर रहे हैं. अपने भाषण के बाद, उन्होंने अपने भाषण के कुछ हिस्सों का एक वीडियो क्लिप भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, “भविष्य बहुत रोमांचक है.” एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “मस्क ने ट्रंप की परेड में लगातार दो नाजी सैल्यूट किए.”!
जीत का अहसास ऐसा ही होता है, और यह कोई साधारण जीत नहीं थी. आप जानते हैं, चुनाव आते-जाते रहते हैं. कुछ चुनाव खास होते हैं. यह चुनाव वाकई मायने रखता है और मैं बस इसके लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं.!
