_______ राहुल गाँधी; लोकतंत्र की रक्षा के लिए जूझता सिपाही!
नई दिल्ली !!
राहुल गाँधी का वह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने क्यूबा के करिश्माई नेता फिडेल कास्त्रो से एक अमेरिकी पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर की कहानी सुनाई है. उस पत्रकार ने कास्त्रो से पूछा कि आप अपने लड़ाकुओं को किस तरह लड़ना सिखाते हैं, इन्हें अपने क्रांतिकारी विचार समझा कर किस तरह जुझारू बनाते हैं?
______ कास्त्रो ने कहा !!
इन्हें मैं नहीं बल्कि बतिस्ता (क्यूबा का तत्कालीन तानाशाह) सिखाता है कि इनको क्या करना है. वह कुछ की हत्या कर देता है, कुछ डरकर भाग जाते हैं और जो बच गए वे ही मेरे साथ खड़े हैं.”_!!
…कांग्रेस ने जिन्हें केंद्र में मंत्री बनाया, राज्यों में मुख्यमंत्री या गवर्नर बनाया या फिर बड़े-बड़े पदों पर बैठाया, वे आज ईडी, सीबीआइ, इन्कमटैक्स के छापों से डरकर भाग खड़े हुए.!!
उत्तर प्रदेश को ही देख लीजिए, कांग्रेस ने जिन्हें इसकी बागडोर सौंपी आज उन्हीं का परिवार कांग्रेस के साथ नहीं है—
• गोविंद वल्लभ पंत का परिवार BJP में
• कमलापति त्रिपाठी का परिवार TMC में
• भारतीय राजनीति के एकमात्र नटवरलाल कहलाते हेमवती नंदन बहुगुणा का परिवार BJP में
• श्रीपति मिश्रा का 1 बेटा BJP में और 1 कांग्रेस में
• वीर बहादुर सिंह का परिवार BJP में
…
ऐसी कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगे हुए राहुल गाँधी की हिम्मत कभी-कभी आश्चर्यचकित कर देती है.
उन्होंने मरणासन्न अवस्था में पहुँच गई कांग्रेस को अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में प्राण संचार कर पुनर्जीवित कर दिया. तब से वे देश पर काबिज ताना शाही के विरुद्ध लगभग अकेले ही अनवरत संघर्ष कर रहे हैं.!!
___ राहुल गाँधी ने जिस तरह संविधान बचाने, जाति आधारित जनगणना तथा भ्रष्टाचार को केंद्र में रखकर लोगों को कांग्रेस के प्रति आकर्षित किया है, वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय है.!!
वास्तव में ये तीनों ही मुद्दे विचारणीय हैं और देश में लोकतंत्र की बहाली, आर्थिक विकास और समरसता बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं.!! (Shyam Singh)
