_______अखिलेश यादव कश्मीर के लोगों और खासकर नौजवानों के बीच हैं बहुत लोकप्रिय__डां. अयाज अहमद बट्ट
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता एवं प्रखर समाजवादी महानायक डॉ0 राममनोहर लोहिया एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता जी मुलायम सिंह यादव के विचारों से जुड़े डां.अयाज अहमद बट्ट ने लखनऊ में भेंट कर उन्हें कश्मीर की खास टोपी भेंट की तथा जम्मू-कश्मीर यात्रा का निमंत्रण दिया।
डॉ0 अयाज अहमद बट्ट ने कहा कि श्री अखिलेश यादव के प्रति कश्मीर के लोगों का बहुत भरोसा है कि वही देश-प्रदेश में बदलाव ला सकते हैं। उनके विचार सकारात्मक और उनका विजन बहुत विस्तृत है। उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश यादव कश्मीर के लोगों और खासकर नौजवानों में बहुत लोकप्रिय हैं। कश्मीर में समाजवादी पार्टी के लिए काफी राजनैतिक संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आज भी नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को मानने वाले लोगों की कमी नहीं है नेताजी के आदर्शों पर चलने वाले लोग डॉ राम मनोहर लोहिया के समाजवाद से सभी प्रभावित है वह चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने जिसका प्रचार प्रसार जम्मू कश्मीर तक हो इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता समेत कई सपा नेता मौजूद रहे!!
