______ वोटर लिस्ट को लेकर बोले नेता प्रतिपक्ष पूरे देश में वोटर लिस्ट को लेकर उठ रहे सवाल….!!!
_______ स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को टोका…!!
नई दिल्ली. ..!!
लोकसभा में राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट पर बात की। इसी बीच स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को टोका। वोटर लिस्ट को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि आपने बोला कि सरकार वोटर लिस्ट नहीं बनाती है। पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि आपने सही बात बोली कि वोटर लिस्ट क्या सरकार बनाती है। इस पर स्पीकर ने नेता विपक्ष राहुल गांधी को टोका। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा। इसके बाद राहुल गांधी कहते हैं कि आपने बोला कि सरकार वोटर लिस्ट नहीं बनाती है। पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं। हर अपॉजिशन वाले स्टेट में, महाराष्ट्र में ब्लैक एंड व्हाइट वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं। पूरा विपक्ष मिलकर यह कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर सदन में डिस्कशन हो जाए।
वहीं राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष संसद में वोटर लिस्ट पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है। महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को एक महीने से अधिक हो गया है। मगर पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग से हमने जो मांगें की थीं, वो अब तक पूरी नहीं की गई हैं।
सवाल आज भी वैसे ही बने हुए हैं। अब वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट नामों के नए सबूत सामने आए हैं, जिससे और भी नए और गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए यह चर्चा बहुत जरूरी है
