____जनपद में होगी गाय पर आधारित प्राकृतिक खेती किसानों के चयन की प्रक्रिया शुरू …..!!!
_____विकास खंड मैनपुरी और सुल्तानगंज की बीस ग्राम पंचायतों के एक हजार किसान होंगे लाभांवित. ..!!
_____ चार सौ हैक्टेयर में प्रयोग के तौर पर प्राकृतिक खेती की होगी शुरुआत
______ एक हैक्टेयर पर किसान को दिया जाएगा चार हज़ार रूपए का अनुदान…!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
गाय पर आधारित प्राकृतिक खेती, देसी गायों के गोबर और गाय के मूत्र का इस्तेमाल करके की जाने वाली खेती है. इसे प्राकृतिक खेती भी कहा जाता है. यह एक पारंपरिक और खेती पद्धति है. प्राकृतिक खेती एक गाय के गोबर और गोमूत्र को प्रसंस्कृत कर करीब चार एकड़ रकबे में खेती की जा सकती है। जिससे किसानों की लागत शून्य हो जाएगी और जो कृषि उत्पादन होगा वह रासायनिक खादों कीटनाशकों के जहरीले तत्वों से रहित होगा !!
गाय पर आधारित खेती की जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी .खेती की लागत कम होगी .पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लाभ होगा फसलों को उचित पोषण मिलेगा भूमि का स्वास्थ्य बेहतर होगा कृषि उपज की क्वालिटी बेहतर होगी !

उन्होंने बताया कि गाय आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 4 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान देगी! जनपद में मैनपुरी और सुल्तानगंज विकास खण्ड के 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिसके तहत 400 हैक्टेयर में प्राकृतिक खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिससे एक हजार किसान लाभांवित होंगे !!

उप कृषि निदेशक ने बताया कि गाय पर आधारित प्राकृतिक खेती से किसानों को दोहरा लाभ होगा एक तरफ जहां गाय की लुप्तप्राय देशी नस्ल का संरक्षण होगा तो दूसरी तरफ शून्य लागत में प्राकृतिक खेती कर अच्छा उत्पादन लेने का मौका मिलेगा !!
