____ आंधी और बारिष से बर्बाद हुईं किसानों की फसल का समुचित मुआवज़ा दे सरकार. ..!!
लखनऊ / उत्तर प्रदेश
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी उत्तर प्रदेश राज्य सचिव मंडल ने बे-मौसम बरसात, तेज हवाओं और वज्रपात के कारण बड़ी संख्या में लोगों की हुई मौतों तथा फसलों की बर्बादी पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
सचिव मंडल ने कहा है कि गेहूं, गन्ना तथा सरसों की फसलों को बहुत ही अधिक नुकसान हुआ है। सरकार द्वारा समुचित तरीके से सर्वे करा कर पर्याप्त मुआवजा किसानों को दिया जाना चाहिए। जिन लोगों के घर गिरे हैं और पशुओं की हानि हुई है उन्हें भी समुचित मुआवजा दिया जाए।
सचिव मंडल ने मांग की है कि सर्वे की खानापूर्ति ना कर सही तरीके से नुकसान का आंकलन किया जाए और क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं लेने से इंकार न किया जाए और न ही कटौती की जाय।
