______ मैनपुरी डिवीजन निचली गंगा नहर के अधिशाषी अभियंता पर निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए बनाया जा रहा दबाव…!!
_____अभियंताओं और कर्मचारियों के बीच के विवाद का स्वार्थी तत्व उठाना चाहते लाभ..!!
______ इन दिनों परियोजनाओं का ई-टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों का किया गया था चयन. ..!!
___ ___ नहरों में टेल तक पहुंच रहा पानी दोनों परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक. ..!!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
अभियंताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद होने के बाद कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा मैनपुरी डिवीजन निचली गंगा नहर के अधिशाषी अभियंता पर दबाव बना कर अपना निजी स्वार्थ सिद्ध करने के उद्देश से विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति धीमी होने और धनराशि अधिक निर्गत करने का आरोप लगाकर आपसी विवाद को बढ़ाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं !!
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पचावर परियोजना 5.89 करोड़ और कुसियारी परियोजना 3.75 करोड़ रुपये धनराशि स्वीकृत हुई थी इन दोनो परियोजनाओं का ई-टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों का चयन किया गया। दोनों परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक बताई जा रही है जितनी धनराशि निर्गत की गई है। उतना कार्य कराया गया हैं!
मैनपुरी डिवीजन निचली गंगा नहर विभाग में कार्यरत अभियंताओं और कर्मचारियों के हुए आपसी विवाद के बाद अधिशाषी अभियंता को निशाना बनाने का षडयंत्र रचा जा रहा है। इस षडयंत्र के तहत अधिशाषी अभियंता को निशाना बनाया जा रहा है ।
पचावर और कुसियारी नहरों में टेल तक पानी पहुँच रहा है किसान अपनी फसलों की सिंचाई भी कर रहे है उसके बाद भी आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी है।
सूत्रों ने बताया कि कुसियारी और पचावर दोनों परियोजनाओं का उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता और प्रगति संतोषजनक है..!!
