_____ मजदूरों के क्रांतिकारी नेता और विद्वान अधिवक्ता थे कामरेड संजय सिघवी. .!!
______ कामरेड संजय सिघवी के निधन से मजदूर आंदोलन को हुई अपूर्णीय क्षति. .!!
_______ कामरेड संजय सिघवी के अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके लिए होगी सच्ची श्रंद्धाजलि. .!!
नई दिल्ली. ..!!
रविवार को टीयूसीआई के केंद्रीय कार्यालय पर एक स्मृति सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्गीय कामरेड संजय सिघवी को क्रान्तिकारी श्रद्धांजलि देते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया!
कामरेड संजय सिघवी मजदूर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे उनके निधन के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजदूर आंदोलन को बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई करने के लिए सभी समान विचारधारा वाले संगठनों को एकजुट होकर काम करना होगा..!!
स्मृति सभा में वक्ताओं ने कामरेड संजय सिघवी के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर मजदूर आंदोलन उनकी भूमिका अहम बताते हुए उन्हें क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अर्पित की गई!
सीपीआईएमएल मास लाइन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड प्रदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि कामरेड संजय सिघवी के निधन से हमारी पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ हैं साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर मजदूर को भी नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि कामरेड संजय सिघवी चाहते थे कि मजदूरों का मजबूत संगठन बनाया जाए एक संयुक्त कम्युनिस्ट पार्टी के गठन किया जाए मजदूरों के अधिकारों पर हो रहे हमले रोकने के लिए सभी समान विचारधारा वाले संगठनों को एकजुट करके एक मंच पर लाया जाए कामरेड संजय सिघवी का यह सपना पूरा करने के लिये हम सब मिलकर संघर्ष करेंगे यही कामरेड संजय के लिए सच्ची श्रंद्धाजलि होगी !
सैनिक नगर स्थित टीयूसीआई के केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित स्मृति सभा में समान विचारधारा वाले एक दर्जन से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर स्वर्गीय कामरेड संजय सिघवी के इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अर्पित की!
कामरेड विमल त्रिवेदी. कामरेड उमाकांत. कामरेड अशोक प्रकाश. कामरेड दीपांकर. कामरेड आरपी सिंह. कामरेड उदय झा. कॉमरेड राकेश रागी प्रभात यादव. कामरेड राकेश श्रीवास्तव आदि ने श्रंद्धाजलि अर्पित की! बंगाल. तेलंगाना .असम .कर्नाटक .केरल . महाराष्ट्र .गुजरात .झारखंड .उड़ीसा आदि देश के सभी राज्यों में स्मृति सभाओं का आयोजन कर कामरेड संजय सिघवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अर्पित की गई!

