______मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और किसान सभा ने ज्वलंत समस्याओं पर डीएम को सौपा ज्ञापन..!
_______ इटावा सहित 42 जिलों की बिजली के निजीकरण की वापसी, स्मार्ट /प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने और बिजली कटौती बंद करने की मांग की गई. .!!
इटावा / उत्तर प्रदेश. .!
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं किसान सभा के संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला से भेंट कर जिले की महत्वपूर्ण जनसमस्याओ से अवगत कराते हुए इन्हें हल कराने के लिये 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व माकपा राज्य मंत्रिपरिषद सदस्य एवं किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने किया।
_____ ज्ञापन में आनैया और पुरहा नदियों की स्थायी सफाई..!!दामोदरपुर-परौली नाला, चैबिया पडाव से आनैया नदी तक का नाला की सफाई, बरालोकपुर माइनर की पटरियों को मजबूत कर हैड पर शटर लगाने और साइफन बनबाने की मांग उठायी गयी।
_____ ज्ञापन में इटावा सहित 42 जिलों की बिजली निजीकरण वापसी, स्मार्ट /प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, बिजली कटौती बंद करने, ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे बिजली देने, फुके ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, बकाया के नाम पर पूरे गांव और क्षेत्र की बिजली काटना बंद करने, बिलों में धांधली पर रोक लगाने आदि मांगो को उठाया गया।
____ ज्ञापन में अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी उपकेन्द्रो में बिना बाधाओ के जनता को इलाज दिलाने, जिला अस्पताल में आपरेशन पर 10 हजार रू0 की अवैध वसूली रोकने, ताखा तहसील भवन के सामने 125 बेडो का तैयार खडे अस्पताल को पूरी क्षमता से शुरू कराने एवं आईटीआई भवन ताखा में पढाई शुरू कराने की मांग उठायी गयी।
_____ ज्ञापन में इटावा शहर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पूरा कराकरआवागमन शुरू कराने, उसके नीचे सडके -सर्विस रोड -डा0 अम्बेडकर चैराहा पर टूटी सडकेे ठीक कराने, पुल निर्माण के कारण घ्वस्त तिकोनिया पार्क को पुनः निर्माण कराकर पार्क का नाम शहीदे आजम भगत सिंह के नाम रखने की मांग उठायी गयी।
_____ ज्ञापन में गेंहू कीसरकारी खरीद एजेसियों पर किसानो से 3 किलो प्रति कुं0 एवं अन्य अवैध कटौतियों को रोकने तथा पिछले धान की फसल में भारी नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग भी उठायी गयी।
माकपा जिलामंत्री एनआर यादव, किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, सीटू के प्रांतीय नेता अमर सिंह शाक्य, किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामबृजेश यादव, पूर्व अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, माकपा के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर यादव, संतोष राजपूत, नौजवान सभा के नरेन्द्र शाक्य एवं मोनू यादव आदि प्रतिनिधि मण्डल में शामिल रहे।
