_____ राष्ट्रीय जन चेतना अभियान समिति के तत्वाधान में किया गया ग्रीष्मकालीन काव्य गोष्ठी का आयोजन..!!
____ जनवादी चिंतन विकसित करने पर दिया गया बल..!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय जन चेतना अभियान समिति के तत्वावधान में बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता धर्मेन्द्र वीर सिंह एडवोकेट के चैंबर में ग्रीष्मकालीन विचार प्रवाह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया.!काव्य गोष्ठी में जनवादी चिंतन को विकसित करने और धार्मिक उन्माद आपसी भाईचारा साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करके समाज को कमजोर करने वाली ताकतों बेनकाब करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया. .!!
काव्य गोष्ठी में अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहे हमलें और संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी करने वाली सत्ता की निरंकुशता पर लगाम लगाने के लिए एक जनवादी लेखकों के संगठन को मजबूत करने पर विचार किया गया..!!
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ युवा कवि पुष्पेंद्र पुष्प ने सरस्वती बंदना से किया..!!
वरिष्ठ कवि दीन मुहम्मद दीन ने राष्ट्र की एकता पर आधारित रचना पाठ किया जबकि वरिष्ठ कवि बदन सिंह मस्ताना ने गांव गरीब किसान मजदूरों के दर्द को अपनी रचनाओं में पिरो कर जनवादी मूल्यों पर आधारित काव्य पाठ किया. .!!
राष्ट्रीय जन चेतना अभियान समिति के अध्यक्ष जनवादी कवि धर्मेंद्र वीर सिंह एडवोकेट ने गांव की गरीबी का चित्रण अपनी रचनाओं में प्रस्तुत किया. .!!
व्यंगकार पूरन सिंह पूरन ने संस्थागत भ्रष्टाचार पर प्रहार करती हुई रचनाओं का पाठ किया.!
कवि एवं पत्रकार राकेश रागी ने राष्ट्रीय जन चेतना और कर्तव्य परायणता पर आधारित काव्य पाठ किया. .!!
वरिष्ठ कवि महीपाल सिंह म महालक्ष्मी मेघा.विजेंद्र सरल.विधाराम केशरी ने भी काव्य पाठ किया!
काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि दीन मुहम्मद दीन ने की संचालन बदन सिंह मस्ताना ने किया ..!!
काव्य गोष्ठी के अंत में कवि महिपाल सिंह. विजेन्द्र सरल.महालक्ष्मी मेघा.विधाराम केशरी को मास लाइन और सासंकृतिक पहल पत्रिकाएं भेंट कर सम्मानित किया गया..!!
