_____विद्युत कर्मचारियों ने दिया धरना किया विद्युत विभाग के निजीकरण का विरोध..!!
मैनपुरी /उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश पाॅवर कॉरपोरेशन ने पूर्वाचल और दक्षिणांचल के 42 जिलों की विधुत आपूर्ति निजी कंपनियों के हाथों में सौपने के विरोध में विधुत विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है!
सरकार के निजीकरण के फैसले के खिलाफ बिजली कर्मचारियों आधा दर्जन से अधिक संगठनों ने बिजली विभाग के कार्यालय के प्रांगण में धरना प्रदर्शन सरकार से निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की हैं..!!
बीते तीन दिन से विधुत विभाग के दफ्तर पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी कड़ी में प्रदर्शनकारियों ने बुधबार को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की..!!
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा. !!.
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार जानबूझकर मुनाफा कमाने वाले विद्युत विभाग को पूंजीपतियों के हाथ में सौंपना चाहती है जिससे कर्मचारियों का भविष्य बर्बाद होगा साथ ही उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिलेगी इसलिए कर्मचारी निजीकरण का विरोध कर रहे हैं..!!
विद्युत तकनीकी एकता संघ. जूनियर इंजीनियर संगठन तथा संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जब तक निजीकरण की मांग सरकार नहीं मानेगी हमारा विरोध जारी रहेगा ..!!
.
