______ राम राज्य’ के नाम पर इस सरकार ने देश भर में रावणों की तैयार कर दी फौज़…!!
___’_ यह अंधभक्तों की फौज तेज़ी से आदमखोर बनती जा रही है …!!
नई दिल्ली. ..!!
अगर जल्दी ही इस नफ़रतखोर हुकूमत को ख़त्म नहीं किया गया हिंदुस्तानी समाज ख़त्म हो जाएगा … ‘राम राज्य’ के नाम पर इस सरकार ने देश भर में रावणों की फौज़ तैयार कर दी है जो बहुत तेज़ी से आदमखोर बनती जा रही है …!!
संघ-भाजपा की इस सरकार में कभी अख़लाक़ तो कभी नासिर तो कभी जुनैद के शक्ल में मुसलमानों के साथ बदसुलूकी रोज़मर्रा की बात बनती जा रही है … !!
हालिया मामला यूपी के अलीगढ़ का है जहाँ चार मुस्लिम नौजवानों को नफ़रतखोर हिंदुओं की भीड़ ने बेरहमी से मार-पीटकर लहूलुहान कर दिया … सोशल मीडिया पर इसके वीडियो सरेआम हैं जो देखे नहीं जा पा रहे …!!
न्यूज़ वेबसाइट ‘मकतूब मीडिया’ के मुताबिक सलीम खान अपने भतीजे अकील इब्राहिम के साथ एक कंटेनर में अतरौली से अलीगढ़ मंडी फैक्ट्री जा रहे थे … इसी दौरान कंटेनर में गाय का मांस होने के शक पर हिंदुत्ववादियों की भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन्हें जाने देने के लिए 50,000 रुपये मांगने लगे …!!!
जब उन लोगों ने इतनी बड़ी रकम देने से मना किया तो रामकुमार आर्य और अर्जुन उर्फ भोलू ने दूसरे लड़कों के साथ मिलकर को लोहे की छड़ों, लाठी और डंडों से मारपीट कर चारों को लहूलुहान कर दिया … !!
इसके बाद उनकी जेबों की तलाशी ली और मोबाइल फोन और पैसे लेकर चलते बने … बताया जा रहा है हिंदुत्ववादियों की इस भीड़ ने कंटेनर को भी आग के हवाले कर दिया, वह भी पुलिस की मौजूदगी में …!!
हालांकि पुलिस ने इस मामले 13 नामजद और 20-25 अनजान लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है … लेकिन क्या इतने से बात बन जाएगी ? कब तक चलता रहेगा मुसलमानों की लिंचिंग का ये सिलसिला ? क्या, ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ की दुहाई देने वाले प्रगतिशील प्रबुद्धजन भी कुछ बोलेंगे या तमाशबीन ही बने रहेंगे ?
