______भारत अपने अधिकारों और मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा रहेगा तत्पर …!!
_____वैश्विक समुदाय को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा भारत आतंकवाद से निपटने को तैयार. .!!
जापान..!!
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने जापान में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत में आ”तं:”क:वाद के खिलाफ एक सशक्त वैश्विक नैरेटिव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को इस लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बनर्जी ने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी प्रकार के डर से नहीं झुकेगा और अपनी स्थिति को दृढ़ता से स्थापित करेगा। उन्होंने यह संदेश दिया कि भारत अपने अधिकारों और मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
बनर्जी ने पाकिस्तान को लेकर अपनी बातों में तीखापन लाते हुए आ”तं:”क:वाद की तुलना एक ‘पागल कुत्ते’ से की और पाकिस्तान को उसका ‘वाइल्ड हैंडलर’ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया को इस ‘जंगली हैंडलर’ के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, अन्यथा यह और अधिक आ:तं:क:वादी गतिविधियों को जन्म देगा। उनका यह भी कहना था कि भारत की कार्रवाई हमेशा जिम्मेदार और सटीक रही है और वह किसी भी स्थिति को बढ़ाने के बजाय समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करेगा।
अभिषेक बनर्जी के बयान से यह स्पष्ट होता है कि भारत आ”तं:”क:वाद के मुद्दे पर एक ठोस और निर्णायक रुख अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह संदेश दिया कि वैश्विक समुदाय को मिलकर आ”तं:”क:वाद के खिलाफ खड़ा होना होगा। भारत की स्थिति को मजबूती प्रदान करते हुए, बनर्जी ने यह आश्वासन दिया कि देश हमेशा अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करेगा।
