________ मुख्यमंत्री जी ने कृषि का ‘हवा-हवाई सर्वेक्षण’ किया था तो हवाई पट्टी से उड़ने के बाद, मजबूरी में सड़क पर मक्का सुखाने से सड़क बनी ये ‘मक्का पट्टी’ दिखाई दी थी क्या…!!
______ किसानों की मजबूरी को समझकर सरकार करे विशेष प्रबंध…!!
लखनऊ / उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि किसान पूछ रहे हैं जब माननीय मुख्यमंत्री जी ने कृषि का ‘हवा-हवाई सर्वेक्षण’ किया था तो हवाई पट्टी से उड़ने के बाद, मजबूरी में सड़क पर मक्का सुखाने से सड़क बनी ये ‘मक्का पट्टी’ दिखाई दी थी क्या…!!
उन्होंने कहाकि भाजपा किसानों की समस्या क्यों नहीं समझती है। समतल जमीन के अभाव में सड़कों पर मक्का सुखाने का विकल्प हर तरह से किसानों के लिए असुरक्षित है। किसानों की मजबूरी को समझकर सरकार विशेष प्रबंध करे।
श्री यादव ने कहा कि यातायात और परिवहन के लिए सड़क आवागमन का मार्ग सुरक्षित होना चाहिए। किसान सड़क पर मक्का सुखाने को मजबूर हो रहे हैं यह किसानों के जीवन के लिए भी ख़तरनाक है…!!
उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से किसानों की परेशानियां और बढ़ गई है 2027 में किसान मिलकर के भाजपा का तख्ता पलट देंगे और समाजवादी पार्टी पीडीए की सरकार बनाएगी जो किसानों का विशेष ध्यान रखेगी…!!
