_______वाहनों की लूट को रोको ..संगठित होकर संघर्ष की तैयारी करो..!!
_____’_ अपनी सम्पत्ति और अपने रोजगार को बचाने के लिये एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करो..!!
_____ वाहनों की तथाकथित कबाड़ नीति से करोडों वाहन मालिकों और वाहन मकेनिकों मिस्त्री, कारीगरों, डेंटर पेंटरों को होगा नुक्सान…!!!
दिल्ली एन सी आर में 10/15 साल की गाडियाँ बाइक ट्रैक्टर टेम्पो यहाँ तक की केवल ट्रॉली भी प्रदूषण की आड़ में पुलिस, नगर निगम द्वारा उठाई जा रही है जो वाहन मालिकों के साथ खुला अन्याय है इस अन्याय के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए तैयारी करो तभी पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने वाले इस षडयंत्र को हम सब बेनकाब कर सकते हैं. .!!!
हाई कोर्ट, NGT, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, प्रदूषण नियंत्रण विभाग इस दिन दहाड़े लूट पर सजिशाना तरीके से चुप है । पुलिस को चालान काटने, वाहन उठाने के काम में लगा रखा है । इस मामले की तह में जायें तो किसी भी कोर्ट, विभाग, सरकार या आयोग का ऐसा कोई आदेश ही नहीं है । फिर यह वाहनों की लूट क्यों ??
कुछ विज्ञापनों यू टयूब चेनल, और प्रतिदिन नई नई पाबंदियों के एलान द्वारा डीजल पैट्रोल सी एन जी वाहनों को प्रदूषण का जिम्मेदार बताकर, उन्हें कबाड़ बनाकर, इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने की मजबूरी जबरदस्ती पैदा की जा रही है । इससे पता चलता है कि सरकार के ही लोग इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को लाभ पहुंचाने के लिए यह लूटपाट करा रहे हैं । गाडियाँ कबाड़ बनाने से बड़ी संख्या में नयी गाडियाँ भी बिकेंगी जिससे सभी वाहन निर्माताओं को अत्याधिक लाभ पहुंचाया जायेगा। लेकिन इससे करोडों वाहन मालिकों और करोडों वाहन मकेनिकों मिस्त्री, कारीगरों, डेंटर पेंटरों को जो नुक्सान होगा उस पर सरकार सुनने को तैयार नहीं है !!
किसी भी विपक्ष की पार्टि या नेता के पास भी इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं है ..!!
विश्व के किसी भी देश में ऐसा कानून नहीं है । सब देशों में वाहन को अधिकतम समय तक प्रदूषण के मानकों का पालन करते हुए चलाया जाता है । हर वाहन के एक से बढ़कर एक कुशल मकेनिक हैं जो वाहन को किसी भी हद तक चला सकते हैं । प्रदूषण नियंत्रण विभाग भी फ़ीस लेकर वाहनों को नियमित चेक करके प्रदूषण मुक्त का प्रमाण पत्र देता है !!
करोडों वाहन मालिक, टैक्सी चालक, औटो चालकों, मकेनिक, मिस्त्री, डेनटर पेंटर, स्पेयर पार्ट, वाहन मरम्मत से जुड़े नागरिकों की आजीविका संकट में पड़ गईं है। निजि वाहन मालिक भी दुखी हैं लेकिन वे अपना दुख बता नहीं रहे हैं । वकील, डॉक्टर, अधिकारी मजबूरी में नई नई गाडियाँ खरीदेंगे तो वे भी अपनी फ़ीस बढाएंगे जिसका बोझ आखिर में जनता पर ही पड़ेगा ..!!
कुछ दिनों में यह वाहनों की लूट दिल्ली एन सी आर के दायरे से बढ़कर अन्य राज्यों में भी फैलेगी। दूसरे राज्यों के वाहन मालिक मेकेनिक मिस्त्री कारीगर भी इस समस्या को झेलने को तैयार रहें। आज अगर मिलकर नहीं चले तो बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा । पढे लिखे वाहन मालिकों को भी खुलकर साथ देना चाहिए ..!!
ट्रक टेम्पो ट्रांसपोर्ट से जुड़े मालिकों ड्राईवरों का सालों साल की मेहनत और व्यापर बर्बाद हो गया है। बढ़ती महंगाई के दौर में वाहन से संबंधित ड्राईवरों मकेनिक कारीगरो में बेरोजगारी बढ़ जायेगी । आप सबको अपनी समस्या पर खुलकर बात रखनी चाहिए ।
क्या इसिलिए हम लोगों ने सरकार को वोट दिया था ????
-‐‐‐——-‐——–‐——————-
_____ आओ अपने वाहन बचाने के लिए संघर्ष करें. .!!
____वाहन मालिकों मैकेनिकों डेंटर पेंटर के बीच एकता कायम करें. .!!
____ इस लड़ाई में सभी वाहन मालिक सहयोग करें..!!
______ इंकलाब जिंदाबाद
______इस लड़ाई में हिस्सेदारी करने के दिए
______ 7900343614, 8126013016
पर संपर्क कर सकते हैं।
