______ वोटर लिस्ट अपडेशन के खिलाफ तेजस्वी ने खोला मोर्चा चुनाव आयोग को दी चुनौती …!!
_____ इंडिया गठबंधन के नेत्रत्व में 9 जुलाई को बिहार में करेंगे चक्का जाम__ तेजस्वी यादव
पटना / बिहार. .!!
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में वोटर लिस्ट अपडेशन के खिलाफ 9 जुलाई को चक्का जाम का ऐलान किया है. उन्होंने इस प्रक्रिया को कमजोर वर्गों को मतदान से वंचित करने की साजिश बताया है तेजस्वी ने चुनाव आयोग को चुनौती दी कि वह मतदाता सूची में हो रहे अपडेट को लेकर सार्वजनिक डैशबोर्ड तैयार करे. इस आंदोलन की अगुवाई महागठबंधन करेगा. .!!
बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में वोटर लिस्ट अपडेशन अभियान के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. शुक्रवार को उन्होंने पटना में चुनाव आयोग कार्यालय का दौरा कर महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल के साथ आपत्ति दर्ज कराई. इसके बाद फेसबुक लाइव के जरिए उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को पूरे बिहार में चक्का जाम किया जाएगा..!!
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक तेजस्वी यादव ने इस विशेष पुनरीक्षण को एक ‘साजिश’ करार दिया, जिसका उद्देश्य कमजोर और पिछड़े वर्गों को मतदाता सूची से बाहर करना है. उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्हें डर है कि आगामी विधानसभा चुनावों में एनडीए हार सकती है..!!
तेजस्वी ने चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वो वाकई पारदर्शिता में विश्वास करते हैं, तो मतदाता सूची के अपडेशन से संबंधित रीयल टाइम डैशबोर्ड सार्वजनिक करें. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि 8 करोड़ मतदाताओं का डेटा एक महीने में अपडेट किया जा सकता है, तो इसकी प्रक्रिया को सार्वजनिक करने में क्या दिक्कत है..??
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सड़क पर उतरने का जो फैसला लिया है इस फैसले का स्वागत होना चाहिए क्योंकि चुनाव आयोग पहले भी चुनाव में धांधली कर चुका है हरियाणा और महाराष्ट्र में जिस तरीके से चुनाव में धांधली की गई थी वह उदाहरण जनता के सामने है इसलिए जिन प्रदेशों में चुनाव होना है उन प्रदेशों में सभी विपक्षी दलों को एक होकर चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का विरोध करना चाहिए आम जनता के सभी तबकों को लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर भागेदारी करनी होगी..!!
