- ____ __ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया धरना जिला राजस्व न्यायालय दुवारा चालू करने की मांग…!!
_____ राजस्व अधिकारी के न्यायाधीश में दुवारा काम शुरू होने तक आन्दोलन रहेगा जारी …!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
जिला राजस्व अधिकारी का न्यायालय बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया जिला प्रशासन पर कानून की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक जिला राजस्व अधिकारी के न्यायालय में न्यायिक कार्य दुवारा चालू नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा ..!!
अधिवक्ताओं ने आंदोलन के दौरान जिला राजस्व अधिकारी पर कानून की जानकारी न होने का गंम्भीर आरोप लगाया अधिवक्ताओं का कहना है कि राजस्व अधिकारी का न्यायालय बंद करने के लिए शासन से कोई शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है उसके बाद भी मनमाने तरीके से राजस्व अधिकारी के कहने पर न्यायालय बंद किया जा रहा है जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को भी भारी नुकसान होगा..!!
जिला बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सेवेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि जब तक जिला राजस्व अधिकारी के न्यायालय में दोबारा काम शुरू नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा..!!
पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि जिला प्रशासन मनमानी तरीके से राजस्व न्यायालय को बंद करना चाहता है अगर धरना आंदोलन करने के बाद भी राजस्व न्यायालय को दोबारा चालू नहीं किया जाता है तो आमरण अनशन भूख हड़ताल भी की जाएगी..!!
बार ऐसोसिएशन के पूर्व सचिव धर्मेंद्र वीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि बिना किसी शासनादेश के जिला राजस्व अधिकारी का न्यायालय बंद करना अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों में से किसी के हित में नहीं है।”
अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पर चक्कर लगा कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया इस अवसर सेवेन्द्र यादव दिनेश यादव धर्मेंद्र वीर सिंह. संजय त्रिवेदी. सौरभ पांडेय. राकेश यादव. अनिल राठौर .पूरन सिंह शाक्य. संजीव यादव. रमेश बाबू यादव. महेश सिंह चौहान. सुरेश चौहान .लज्जाराम यादव.मुन्शीलाल . अशोक दीक्षित. योगेश दुवे आदि भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे ..!!
