____ __ दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है सरकार..!!
_____कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पदाधिकारी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ….!!
____ जिले में 315 विद्यालय होगें बंद प्राथमिक शिक्षा होगी चौपट…!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश. .!!
जिले में विद्यालयों के विलय के नाम पर जो विद्यालय बंद किए जा रहे उन्हें दुवारा चालू किए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पदाधिकारी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा और सरकार को चेतावनी दी है कि अगर स्कूल को सुचारू रूप से शुरू नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी..!!
सीपीआईएम के जिला सचिव यतेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार सारे प्रदेश में 27 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद कर रही हैं। जबकि मैनपुरी जनपद में 315 विद्यालयों को मनमाने तरीके से बंद किए जा रहे हैं ..!!
उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से बंचित करना चाहती है सरकार नहीं चाहती है कि दलित पिछड़े और अल्पसंख्यकों के बच्चे स्कूल में जाए सरकार की इस मंशा को कभी पूरा नही होने दिया जाएगा ..!!
सीपीआईएम के पूर्व सचिव कामरेड धर्मेन्द्र वीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार साजिश के तहत प्राइमरी स्कूल बंद कर रही है ताकि पढ़ लिखकर गरीबों के बच्चे रोजगार न मांग सके..!!
कामरेड महबूब खां ने कहा कि सरकार शिक्षा पर हमला कर रही है किसानों मजदूरों छात्र नौजवानों को एकजुट होना होगा
जिले में बंद किए किए जा रहे प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई जारी रखने की मां को लेकर ज्ञापन सौंपने वालों में नरेन्द्र यादव. सुरजीत रामपाल सिंह एडवोकेट. अनिल कुमार. शिवम.हिमांशु.कृपाल सिंह पाल आदि मौजूद रहे. .!!
