_______ राहुल गांधी के बयान से इंडिया गठबंधन में खलबली, लेफ्ट ने जताई नाराजगी …!!
_____राहुल गांधी के व मान पर लेफ्ट नेताओं ने चेताया कि ऐसे बयान एकता को पहुंचा सकते हैं नुकसान …!!
______ सीपीआईएम महासचिव एमए बेबी ने राहुल गांधी की टिप्पणी को बताया “दुर्भाग्यपूर्ण”..!!
नई दिल्ली. .!!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘मैं आरएसएस और सीपीएम दोनों से वैचारिक लड़ाई लड़ता हूं’ वाले बयान से विपक्षी इंडिया गठबंधन में हलचल मच गई है. इस टिप्पणी को लेकर वाम दलों ने नाराजगी जताई और इसे असंवेदनशील व भ्रम फैलाने वाला बताया है। गठबंधन की बैठक में इस मुद्दे को उठाते हुए लेफ्ट नेताओं ने चेताया कि ऐसे बयान एकता को नुकसान पहुंचा सकते हैं…!!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केरल में दिए गए एक बयान से विपक्षी गठबंधन में असहजता पैदा हो गई है. राहुल ने अपने भाषण में आरएसएस और सीपीआई(एम) दोनों को वैचारिक दुश्मन बताया था, जिसे लेफ्ट पार्टियों ने अनुचित और भ्रम फैलाने वाला करार दिया है !शनिवार को इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक में वामदलों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और गठबंधन की एकजुटता पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई…!!
राहुल गांधी ने कोट्टायम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वे वैचारिक रूप से आरएसएस और सीपीआई(एम) दोनों से लड़ते हैं क्योंकि इन दलों में लोगों के प्रति संवेदनशीलता नहीं है. उन्होंने राजनीति में लोगों की भावनाओं को समझने और उनसे जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया. इस बयान को लेकर वामपंथी नेताओं में खासा आक्रोश देखा गया…!!
सूत्रों के अनुसार, शनिवार को इंडिया गठबंधन की ऑनलाइन बैठक में सीपीआई नेता डी. राजा ने बिना नाम लिए इस बयान पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की तुलना जमीनी कार्यकर्ताओं में भ्रम फैला सकती है और गठबंधन की एकता को नुकसान पहुंचा सकती है. एक अन्य नेता ने याद दिलाया कि गठबंधन की शुरुआत ‘देश बचाओ, बीजेपी हटाओ’ के नारे से हुई थी और किसी को भी ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जो अंदरूनी टकराव को बढ़ावा दें…!!
सीपीआईएम महासचिव एमए बेबी ने राहुल गांधी की टिप्पणी को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और कहा कि यह बयान केरल और भारत की राजनीतिक वास्तविकताओं की समझ की कमी को दर्शाता है. उन्होंने कहा सीपीआईएम और आरएसएस को एक समान बताया, जो राजनीतिक समझ की गंभीर कमी को दर्शाता है.”..!!
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कांग्रेस की 2004 की सरकार लेफ्ट समर्थन के बिना नहीं बन सकती थी. बेबी ने कहा, “राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि 2004 में मनमोहन सिंह सरकार वामदलों के समर्थन के बिना नहीं बन सकती थी.”..!!
एमए बेबी ने राहुल गांधी के राजनीतिक करियर पर भी कटाक्ष किया और कहा, “राहुल गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ा, जहां उनका मुकाबला बीजेपी या आरएसएस से नहीं, बल्कि सीपीआई की उम्मीदवार एनी राजा से था. आशा है कि वे सीपीआईएम पर बोलते वक्त गंभीरता दिखाएंगे.”
उन्होंने यह भी कहा कि वामदलों की कांग्रेस के प्रति आलोचना हमेशा “मित्रवत” रही है, लेकिन कांग्रेस को कभी बीजेपी या आरएसएस के समान नहीं ठहराया…!!
