______ जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डाक्टरो की लापरवाही का बोलबाला..!!
_____ डॉक्टरों की लापरवाही से हुई सूबेदार सिंह की लापरवाह डाक्टर को तत्काल निलंबित करने की मांग …!!
_____ माकपा नेता के साथ डाक्टर कर चुके हैं लापरवाही का व्यवहार जिम्मेदार डाक्टर के खिलाफ सीएमएस दिया कार्यवाही का आश्वासन. ..!!
___”’____ माकपा नेता ने लगाया आरोप इमरजेंसी में गरीबों को नहीं मालता है उपचार. ..!!
इटावा /उत्तर प्रदेश
वामपंथी नेता और किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री एवं प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डाक्टर की घोर लापरवाही, बिना जांच इंजेक्शन लगाये जाने से ग्रामीण महिला श्रीमती रीना पत्नी श्री सूबेदार सिंह की अचानक मौत पर गहरी चिंता प्रकट करते हएु सम्बंधित डाक्टर को तत्काल निलम्बित करने की मांग की गई..!!
मुकुट सिंह ने बताया कि सम्बंधित डाक्टर का जनता से अशिष्ट और घोर लापरवाही का व्यवहार रहता है। इमरजेंसी में रात्रि 10 बजे से दलाली, शराब और घूसखोरी का बोलबाला रहता हैं. .!!
कामरेड मुकुट सिंह स्वंय भुक्तभोगी हैं, बीपी बढने पर रात्रि में इमरजेंसी जाने पर डाक्टर रितिक गुप्ता द्वारा चेकअप न कर घोर उपेक्षा की गई तब सीएमएस से फोन से बात करने पर स्टाफ से बीपी नपवाकर इंजेक्शन लगावाया स्वंय डाक्टर गुप्ता ने चैकअप नही किया। उल्टा सीएमएस से शिकायत करना उन्हें नागवार गुजरा मुकुट सिंह लगभग 1 घंटा इमरजेंसी मेंं रूके तब आंखो से सब कुछ देखा है सीएमएस ने सुधार और कार्यवाही का आश्वासन दिया गया इसलिए शिकायत को आगे नही बढाया गया..!!
माकपा जिला सचिव मण्डल सदस्य कामरेड प्रेमशंकर यादव ने उक्त जानकारी एक प्रेस ब्यान में देते हुए इटावा जिला अस्पताल में चल रही डॉक्टरों की मनमानी और दलाली पर सवाल उठाते हुए सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है…!!
माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य प्रेम शंकर यादव ने कहा कि अगर गरीबों को जिला अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलेगा तो माकपा को एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी…!!
