______ अंग्रेजों से भी खतरनाक भाजपा – आरएसएस को हराओ बांटो और राज करो के फार्मूले को करो बेनकाब. ..!!!
नई दिल्ली. ..!!!
आज़ादी के आंदोलन के वक्त अगर अंग्रेजों ने हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग न बनाया होता तो भारत 1947 से पहले आजाद भी हो गया होता और देश का विभाजन भी न होता मगर अंग्रेजों को पता था कि अगर भारत के हिंदुओं और मुसलमान को बांट दिया जाए तो भारत कमजोर और खोखला हो जाएगा। फिर यहां राज करने में कोई बाधा नहीं रह जाएगी…!!!
आज भाजपा आरएसएस ने भी कुर्सी के लिए अंग्रेजों का यही सूत्र अपना लिया है……जो औरंगजेब तीन सौ साल पहले मर चुका है, आज उसके नाम पर देश में दंगे होते हैं और भाजपा सरकार के नाकामियों पर कोई चर्चा ही नहीं हो रही कहा जाता है कि जो देश धर्म के आधार पर वर्तमान और भविष्य को छोड़कर इतिहास में जीने-मरने लगता है, उस देश को और उस देश की जनता को बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता…!!!
आप खुद सोचिए कि चर्चा करने के लिए कितने मुद्दे हैं देश में……..मगर चर्चा सिर्फ़ अकबर, औरंगजेब और मंदिर मस्जिद पर होती है नौकरी न मिलने के कारण देश के युवा फांसी पर झूल रहे हैं,
कर्ज में डूबा किसान कीटनाशक पीकर मरने पर मजबूर है, अमृतकाल में बेटियां देश की किसी कोने में सुरक्षित नहीं है, महंगाई के कारण घर की दाल-रोटी मुहाल हो गया है,अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है, कुछ पूंजीपतियों के हाथ में पूरा देश नीलाम किया जा रहा है, हर रोज कोई न कोई सड़क, पुल, एयरपोर्ट और स्टेशन भाजपा के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं भारत की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है चीन-अमेरिका हमें रोज आंख दिखा रहे हैं,…!!!
आप देखिए ऐसे न जाने कितने मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा होनी चाहिए। मगर चर्चा तो सिर्फ हिन्दू बनाम मुस्लिम की होगी। क्योंकि भाजपा नफरत और बांटने की राजनीति करती है। समय-समय पर वो हिंदू-मुस्लिम के बीच दंगा भड़काने लगती है। लोगों को आपस में लड़ाने लगती है, ताकि असली समस्याओं पर चर्चा न हो और उनकी कुर्सी बची रहे …!!!
आज जहां-जहां भाजपा की सरकारें है, वहां भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को चर्चा से बाहर करने के लिए अकबर-औरंगजेब, हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, श्मसान-कब्रिस्तान के मुद्दे उछाल देती है। फिर इन प्रदेशों में भाजपा सरकार क्या काम कर रही है, इस पर चर्चा ही नहीं होती…!!!
अगर जनता धर्म, मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों में नहीं उलझेगी तो भाजपा सरकार के कामों पर चर्चा होगी। जनता सरकार के नाकामियों पर सवाल उठाएगी, अपने मुद्दों के लिए लड़ेगी। इसलिए भाजपा ने नया तरीका निकाला है लोगों की भावनाओं को भड़काकर उनमें आग लगाने काम करो इससे ध्रुवीकरण भी होगा और जनता भाजपा को वोट देने पर मजबूर हो जाएगी…!!
भाजपा ने दो साल पहले मणिपुर को जला दिया, लोग मर रहे हैं, चिल्ला रहे हैं मगर प्रधानमंत्री को आज तक वहां जाने की फुर्सत नहीं मिली भाजपा ने असम को मिजोरम से लड़ाया, महाराष्ट्र से कर्नाटक को लड़ाया। अगड़े को पिछड़े से लड़ाया, हिंदूओं को मुस्लिमों से लड़ाया। इनका काम ही लड़ाकर राज करना है…!!
ये समय है, जनता को अपनी समझदारी दिखाने का जनता को गुमराह नहीं होना है, नहीं तो भाजपा आर एस एस के बुने जाल में देश और गहरे संकट में फंस जाएगा.आइए .भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए संगठित होकर संघर्ष की तैयारी करें …!!!
____”’___”_______इंकलाब ज़िंदाबाद. .!!!
