_____ राष्ट्रीय मीडिया का मर गया जमीर, संविधान और लोकतंत्र की अनदेखी कर, कर रही सत्ता की चरण वंदना…!!!
____ राष्ट्र के हितों से समझौता जनहित की अनदेखी करना मीडिया को पड़ेगी भारी….!!
____ मीडिया द्वारा भ्रामक खबरें दिखाकर देश की जनता को गुमराह करना भी किसी राष्ट्रद्रोह से काम नहीं…!!
_____ चुनाव आयोग को राहुल गांधी के आरोपों को झूठा साबित करने के लिए जनता के सामने रखने चाहिए सबूत. ..!!
राकेश रागी, नई दिल्ली. .!!
गोदी मीडिया का रोल देखिए जहां चुनाव आयोग चोरी करके सीना जोरी कर रहा है वहीं गोदी मीडिया वोट चोरी की खबर की जगह निर्वाचन आयोग की एफीडेविट मांगने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है इसे जन सरोकारों की अनदेखी ही कहा जायेगा. निर्वाचन आयोग ने पहले वोटो की चोरी की अब जब सबूत सामने आए तो धमका रहा है और एफिडेविट मांग रहा है चुनाव आयोग की बेशर्मी पर शर्म आती है उसे देश के सामने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देना चाहिए था परन्तु वह एफिडेविट मांग कर धमकाने की कोशिश कर रहा है इसे चोरी और सीना जोरी ही कहा जाएगा ..!!
राहुल गांधी ने वोट चोरी का जैसे ही खुलासा किया वैसे ही ऐसा लगा कि गोदी मीडिया की मां मर गई सभी अखबारों और समाचार चैनलों के ऑफिसो में मातम पसर गया सभी ने सच्ची खबर को दरकिनार कर निर्वाचन आयोग द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मांगे गए एफिडेविट की खबर को प्रमुखता से छापा है..!!
इस समय देश में मीडिया का रोल बेहद चिंता जनक है पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरीके से मीडिया ने भ्रामक खबरे प्रसारित की उससे सारा देश अचंभित हो गया था इतना बड़ा झूठ सरेआम मीडिया के द्वारा ही बोला जा सकता है लोगों को यह विश्वास नहीं था अब धीरे-धीरे मीडिया अगर सही बात भी कहती है तो देश की जनता उसे भी झूठ मानकर विश्वास नहीं करती यह हालत गोदी मीडिया ने पैदा कर दिए हैं…!!
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिस तरीके से निर्वाचन आयोग की चोरी पकड़ी है अगर निर्वाचन आयोग में दम है तो उन सबूत को झूठा साबित करने के लिए जनता के सामने सबूत पेश करें नहीं तो निर्वाचन आयुक्त को देश की जनता से माफी मांग कर इस्तीफा दे देना चाहिए..!!
गोदी मीडिया से लोगों को ज्यादा उम्मीद नहीं है अगर गोदी मीडिया का जरा भी जमीर बचा है तो उसे चुनाव आयोग के सामने राहुल गांधी द्वारा पेश किए गए चोरी के सबूत को सामने रखकर उन्हें झूठा साबित करने के लिए चुनाव आयोग से सबूत मांग लेने चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके देश की जनता बेसब्री से जानना चाहती है की चुनाव आयोग चोर है कि नहीं वैसे तो 80 फ़ीसदी लोग राहुल गांधी द्वारा किए गए वोट चोरी के खुलासे पर विश्वास करते दिखाई दे रहे हैं…!!
