_______चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा, आधार कार्ड. वोटर आईडी कार्ड ,राशन कार्ड को नहीं माना नागरिकता का मान्य दस्तावेज..!!
______ आधार कार्ड से तैयार होने वाले पासपोर्ट को माना मान्य नागरिकता का दस्तावेज…!!
_____ आधार कार्ड नागरिकता का मान्य अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेज होने के बाद भी चुनाव आयोग क्यों नहीं करने को तैयार….!!
नई दिल्ली. ..!!
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामें में साफ का है कि आधार कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड ,राशन कार्ड नागरिकता के मान्य दस्तावेज नहीं है सवाल गंभीर है आधार कार्ड से ही पासपोर्ट समेत सारे प्रमाण पत्र तैयार होते हैं फिर आधार कार्ड नागरिकता का मान्य दस्तावेज क्यों नहीं है चुनाव आयोग को इस सवाल का जवाब आम जनता को देना ही होगा जिस तरीके से चुनाव आयोग अपनी नाकामी को छुपाने के लिए मान्य दस्तावेजों को अमान्य साबित करने की कोशिश कर रहा है यह उसकी नाकामी है नाकारापन है उसकी इस चालबाजी को देश की जनता अच्छी तरीके से समझ रही है..!!
अगर कोई व्यक्ति यह जानना चाहे की नागरिकता का मान्य दस्तावेज क्या है तो उसे एक ही जवाब मिलता है की आधार कार्ड के बिना कोई दूसरा नागरिकता का मान्य दस्तावेज नहीं है उसके बाद भी चुनाव आयोग सारे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है इसके पीछे का कारण क्या है सारे देश के लोग जान गए हैं अब अच्छा यह होगा की चुनाव आयुक्त को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और देश की जनता से माफी मांग लेनी चाहिए जिस तरीके से चुनाव आयोग के खिलाफ आम जनता में आक्रोश और विश्वास पैदा हो रहा है उससे यह साबित हो रहा है कि देश की जनता का चुनावी प्रक्रिया से पूरी तरह से विश्वास उठता जा रहा है यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है देशवासियों को मिलकर लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए संघर्ष करना होगा तभी हम शहीदों के सपनों का भारत बना सकेंगे..!!
ऐसा लग रहा है जब से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग द्वारा की गई वोट चोरी का खुलासा किया है तब से चुनाव आयोग पूरी तरह से मानसिक संतुलन खो चुका है चुनाव आयोग द्वारा जो भी निर्णय लिए जा रहे हैं वह उसी के खिलाफ जा रहे हैं इसलिए चुनाव आयोग को अपनी साख विश्वास और अहमियत बचाने के लिए संवैधानिक तरीके से निर्णय लेना चाहिए सच को झूठा साबित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए..!!
वोट चोरी के मामले का जब से खुलासा हुआ है तब से देश की जनता में आक्रोश है चुनावी प्रक्रिया के प्रति अविश्वास है अगर जनता का विश्वास जीतने के लिए चुनाव आयोग ने उचित नहीं उठाया तो लोगों का चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग से पूरी तरह मोह भंग हो सकता है चुनाव आयोग को अपने बचाव में कुछ कहने से बेहतर होगा की जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोप लगाए हैं उन आरोपों को झूठा साबित करने के लिए तथ्यों सहित सबूत पेश करना चाहिए ताकि चुनाव आयोग पर जनता का विश्वास कायम रह सके..!!
