___ ऐतिहासिक मकबरे को मंदिर बताकर शांति भंग करना चाहती है भाजपा और आरएसएस….!!
_____ सपा सांसद नरेश उत्तम ने मकबरा तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग..!!
फतेहपुर / उत्तर प्रदेश ..!!
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने इस घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ कर एक निंदनीय कार्य किया है मकबरे को मंदिर बताकर तोड़ने और उस पर भगवा झंडा फहराने का काम हिंदू संगठनों भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने किया हैं..!!
उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय इसे ऐतिहासिक मकबरा मानता है भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के कार्यकर्ता जानबूझकर माहौल खराब करना चाहते हैं मुसलमान की ऐतिहासिक स्थल इस मकबरे को तोड़कर उसे पर कब्जा करना चाहते हैं समाजवादी पार्टी किसी भी धर्म विशेष के खिलाफ जहर उगाने वालों को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी चाहे वह किसी भी धर्म से ताल्लुक रखते हो..!!
सपा सांसद नरेश उत्तम ने कहा कि जिस मकबरे को लेकर तथाकथित हिंदूवादी संगठन मंदिर बता कर शांति भंग करना चाहते हैं प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए अगर शांति भंग होती है तो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा..!!
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक एकता को तोड़कर धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है समाजवादी पार्टी शांति और सद्भाव चाहती हैं दोनों समुदाय को लोगों से अपील करती है कि वह शांति बनाए रखें….!!!
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में 160 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. प्रशासन ने रातोंरात मकबरे की मरम्मत करवाई और पर्दा लगाकर सुबह तक काम चलाया. …!!!
इस विवाद के बाद, फतेहपुर में तनाव है और दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे.पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है पुलिस प्रशासन ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है…!!
.
