_____ देश प्रदेश और जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं. …!!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रमुख समाजसेवी पीडीए के जुझारू नेता महाराज सिंह शाक्य ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास से मनाने की अपील की है…!!
उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि जब तक प्रदेश में शांति का माहौल नहीं होगा तब तक प्रदेश का विकास संभव नहीं है इसलिए 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर पीडीए के महानायक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना होगा..!!
श्री शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस मिलाकर पीडीए की श्रेणी में आने वाले पिछड़े दलित अल्पसंख्यकों का शोषण कर रहे हैं आरक्षण के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है दलित पिछड़े और अल्पसंख्यकों के पढ़े-लिखे बच्चों को नौकरी नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से किसानों के बच्चे मजदूर बनने को बेबस हो रहे हैं..!!
सपा नेता महाराज सिंह शाक्य ने कहा कि त्योहार हमें एकता और सामाजिक भाईचारे का संदेश देते हैं इसलिए सभी देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और श्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मिलजुल कर मनाना चाहिए साथ ही यह संकल्प भी लेना चाहिए कि हम मिलकर शोषण अत्याचार और जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे..!!
उन्होंने प्रदेश वासियों और मैनपुरी जनपद के सभी नागरिकों को एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीडीए के महानायक श्री अखिलेश यादव के मिशन को समर्थन देकर 2027 में सपा की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की..!!
