____ जनता के दुख दर्दों को समझ कर उनका निस्तारण करना हमारा जीवन का लक्ष्य…!!
____ चुनाव परिणाम जनता तय करती है जनता हमारे साथ है…उमेश चंद शर्मा
____15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है सभी ग्राम पंचायत वासियों को जनपद वासियों को और देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं…!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
जन भावनाओं का सम्मान करना समाज के शोषित पीड़ित लोगों का आदर करना जिन लोगों को ग्राम पंचायत स्तर से सरकार की योजनाओं के माध्यम से सुख सुविधाएं दी जा सकती हैं उनका ईमानदारी से योजनाओं में चयन करना क्योंकि गांव में रहने वाले लोगों का जीवन कैसा होता है हमने स्वयं उनके बीच में रहकर अभाव देखा है मानवीय मूल्य का अपहरण होते देखा है ग्राम प्रधान का पद मेरे लिए ग्राम पंचायत वासियों की सेवा का पद है हम चाहते हैं कि मेरे कार्यकाल में हमारी ग्राम पंचायत आदर्श ग्राम पंचायत पहचानी जाए ग्राम पंचायत में प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जनता की सेवा कर रहा हूं।
यह विचार ग्राम पंचायत समान के ग्राम प्रधान उमेश शर्मा ने डी न्यूज के संपादक राकेश रागी से विशेष भेंट के दौरान व्यक्त किये।
उन्होंने कहा एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे सामान ग्राम पंचायत में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसे जातीय धर्म के नाम पर प्रताड़ित किया गया हो या भेदभाव किया गया हो हमारा उद्देश्य पंचायत के अंदर आपसी सद्भाव भाईचारा कायम कर विकास की गति तेज की जाए ताकि प्रकृति एक व्यक्ति को शासन की नीतियों और योजनाओं का लाभ मिल सके…!!
श्री उमेश चंद शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है जो व्यक्ति जिस योजना का पात्र है उसे सरकार की मंशा के अनुरूप उस योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में जो लोग मेहनत मजदूरी करते हैं ऐसे लोगों को जीरामजी से वर्ष में 100 दिन काम देने का प्रयास किया जा रहा है वही जिन लोगों के पास आवास नहीं है उन लोगों को आवास दिलाने का काम किया जा रहा है मेरी कोशिश है की कोई व्यक्ति जिस योजना की पात्रता की श्रेणी में आता है वह उस योजना के लाभ से वंचित ना रहे।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मनुष्य के जीवन में तमाम तरह के उतार चढ़ाव आते हैं उसे हमेशा सच और संघर्ष का रास्ता अपनाना चाहिए निश्चित रूप से मंजिल मिल जाती है जो लोग विषम परिस्थितियों में भटक जाते हैं जिन्हें अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है कभी-कभी ऐसा भी होता है कि उनके उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पाती है इसलिए बहुत जरूरी है कि हम संघर्ष और सच के रास्ते को अपनाएं और जीवन को परोपकार के रास्ते पर ले जाएं तो निश्चित रूप से मानवीय मूल्यों की स्थापना का रास्ता बन जाता हैं…!!
श्री शर्मा ने कहा की ग्राम पंचायत के मतदाताओं का प्यार और दुलार हमारे साथ है उनके विश्वास पर हमेशा खरा करने का प्रयास किया है इसलिए चुनाव में ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है हमारा चुनाव जनता स्वयं लड़ती है और जनता की ही जीत होती है हम तो एक प्रतीक हैं जो जनता की सेवा करते हैं ग्राम पंचायत के चुनाव में परिणाम हमेशा जनता तय करती है जनता हमारे साथ है..!!
