_____ग्राम पंचायत सामान के सभी सम्मानित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं….!!
विकासखंड किशनी की ग्राम पंचायत समान के ग्राम प्रधान उमेश चंद्र शर्मा ने जनपद और ग्राम पंचायत वासियों को स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की है..!!
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर रहने और समाज में एकता भाईचारा कायम करने का संदेश देते हैं स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर हम सभी लोगों को मिलकर अपने समाज में एकता कायम करते हुए अपने आसपास विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए तभी हम विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं..!!
उन्होंने कहा कि हम सब लोगों को मिलकर स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम मिलजुल कर रहेंगे और हम अपने जनपद और ग्राम पंचायत के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे…!!!
ग्राम प्रधान उमेश चंद शर्मा ने सभी ग्राम पंचायत वासियों को स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास दिलाया कि हमेशा आपके विश्वास को कायम रखने का प्रयास करेंगे जब भी आप कोई जिम्मेदारी सौंपेंगे उस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे आपका विश्वास ही मेरी ताकत हैं…!!
