___यादव महासभा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा शहर में किया गया जगह-जगह स्वागत ..!!
_____शोभायात्रा में लिया सर्व समाज के लोगों ने भाग समाज में एकता कायम करने का दिया संदेश ..!!
_____यादवेंद्र योगीराज भगवान श्री कृष्णा के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प…!!
_मैनपुरी / उत्तर प्रदेश ..!!
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यादव महासभा द्वारा सुबह इतना निकाल कर समाज में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा काम करने का संदेश देते हुए भगवान योगीराज श्री कृष्णा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया शोभा यात्रा के दौरान जय माधव जय यादव के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंजता रहा..!
अखिल भारती यादव महासभा के प्रदेश महासचिव विनीत यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण ने हमेशा दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से शोषित पीड़ित समाज के लोगों को बचाने का काम किया है हम सभी लोगों को मिलकर समाज में एकता कायम कर सभी जातियों और धर्मों के लोगों को समान सम्मान देते हुए समाज को मजबूत करना होगा तभी हम सच्चे अर्थों में भगवान श्री कृष्णा के वंशज कहलाएंगे ..!!
उन्होंने कहा कि यादव होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है लेकिन मैं जातिवाद का कट्टर विरोधी हूं सभी जातियों में आपसी समन्वय स्थापित करने और सामाजिक बराबरी लाने के लिए हर संभव प्रयास करने को तात्पर्य रहता हूं..!!
श्री यादव ने कहा कि जिस तरीके से योगीराज भगवान श्री कृष्ण ने शोषण करने वाले असामाजिक तत्वों को सबक सिखा कर शोषित पीड़ित समाज को न्याय दिलाने का काम किया इस तरीके से आज जो वर्ग शोषित पीड़ित है सामाजिक रूप से पिछड़े हुए हैं उन सभी को बराबरी पर लाने के लिए आज हम सभी को इस श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर संकल्प लेना होगा..!!
कार्यक्रम के शुभारंभ में विभिन्न समाजों के प्रमुख नागरिकों का स्वागत किया गया शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां सजाई गई थी यात्रा करहल रोड से शुरू होकर कचहरी रोड स्थित यादव महासभा पर संपन्न हुई जहां जनसभा और भंडारी का आयोजन किया गया का आयोजन किया गया..!!
इस अवसर पर बलवीर सिंह यादव सुजान सिंह यादव कुलदीप यादव अजय यादव राकेश यादव एडवोकेट देवेंद्र सिंह यादव तोताराम यादव महाराज सिंह शाक्य विजय कठेरिया सुरेंद्र सिंह यादव समेत भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया
