____चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शि पक्ष के वोट चोरी के आरोपों को किया खारिज ..!!
______ निर्वाचन आयुक्त के कहा कि विपक्षी दलों के आरोपों से हो रहा भारत के संविधान का अपमान …!!
_____ राहुल गांधी को हलफ़नामा देना होगा या देश से मांगनी होगी माफी …!!
_____ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि चुनाव आयोग ने फिर झूठ बोला….!!
नई दिल्ली….!!
रविवार को चुनाव आयोग ने कांग्रेस, आरजेडी सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार करता है, क्योंकि हर दल का जन्म आयोग में पंजीकरण से होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग के लिए कोई पक्ष या विपक्ष नहीं है, सभी दल समकक्ष हैं। वोट चोरी के आरोप को उन्होंने झूठा करार दिया और कहा कि विपक्षी दलों के आरोप भारत के संविधान का अपमान हैं। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो कोलाज पोस्ट किया, और लिखा कि चुनाव आयोग ने फिर झूठ बोला। एक्स पर पोस्ट वीडियो में पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कहते हैं कि हमारे लिए न तो कोई पक्ष है, न विपक्ष, सब समकक्ष हैं। ज्ञानेश कुमार का कहना है कि चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति की जा रही है और राहुल गांधी को हलफ़नामा देना होगा या देश से माफ़ी मांगनी होगी…!! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि अगर 7 दिनों के अंदर कोई हलफनामा सबूतों के साथ नहीं मिलता है तो इसका मतलब है कि यह सभी आरोप बेबुनियाद हैं उन्होंने कहा कि बिना किसी सबूत के योग्य वोटर का नाम नहीं काटा जाएगा, चुनाव आयोग हर मतदाता के साथ चट्टान की तरह हमेशा खड़ा हैं…..!!!!! चुनाव आयुक्त की प्रेस कांफ्रेंस के बाद राहुल गांधी का वीडियो दिखाया गया, जिसमें वे कहते हैं कि कुछ दिन पहले बीजेपी के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, उनसे कोई एफिडेविट नहीं मांगा गया। उनका ही डेटा है, उनके ही आंकड़े हैं, मुझसे एफिडेविट मांगा जा रहा है…!!! मुख्य चुनाव आयुक्त के बयान ‘वोट चोरी जैसे शब्द संविधान का अपमान हैं’ पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि आप कौन होते हैं बोलने वाले? चोरी करना बंद कर दीजिए, हम वोट चोरी जैसे शब्दों का प्रयोग करना बंद कर देंगे..!!! कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हमला बोला उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब यह ‘नया’ चुनाव आयोग सीधे बोल रहा था और सूत्रों के माध्यम से नहीं कल, चुनाव आयोग ने एक ‘प्रेस नोट’ जारी किया था, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची सुधार की जिम्मेदारी राजनीतिक दलों और व्यक्तियों पर डालना था। इस प्रेस नोट की विपक्षी दलों और आम जनता ने एक समान आलोचना की थी। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार SIR के दौरान हटाए गए 65 लाख मतदाताओं की सूची प्रकाशित करने से रोकने के लिए चुनाव आयोग के सभी तर्कों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के तीन दिन बाद हुई…!! आज राहुल गांधी द्वारा सासाराम से इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा शुरू करने के कुछ समय बाद, मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके दो चुनाव आयुक्तों ने कहा कि वे सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच कोई भेद नहीं करते। यह दावा, इसके विपरीत ढेर सारे सबूतों के सामने, हास्यास्पद है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीईसी ने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए तीखे सवालों का कोई सार्थक जवाब नहीं दिया…!!
