___ अखिलेश यादव ने चुनाव कर्मियों को किया आगाह बेईमानी पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई..!!
__ भाजपायों के इशारे पर काम करने वाले कर्मचारी हो जाएं सावधान वक्त पड़ने पर भाजपाई नहीं देंगे साथ…!!
नई दिल्ली. .!!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि
वोटर लिस्ट में घपला करने वाला बड़े-से-बड़ा अधिकारी और बूथ स्तर तक का चुनाव कर्मी देख ले कि उसकी बेईमानी पकड़े जाने पर उसके ख़िलाफ़ इसी प्रकार FIR भी होगी और निलंबन व दंडात्मक कार्रवाई भी वो अपने विभाग, परिवार और समाज में देश के साथ दगा करने का दोषी घोषित होगा, साथ ही सज़ा पाकर एक अपमानजनक जीवन जीने पर मजबूर भी होगा…!!!
जिनके कहने पर चुनावी धांधली हो रही है, वो भाजपाई लोग मतलब निकल जाने के बाद ऐसे संलिप्त लोगों को पहचानेंगे तक नहीं, बचाने की बात तो बहुत दूर की है। जब भाजपा अपने दल के उच्चस्थ पदों पर बैठे अपने लोगों के ख़िलाफ़ ही शतरंजी चालें चलती रहती है तो औरों का क्या। चुनावकर्मी भाजपाइयों के गुनाह में शामिल होकर या उनके साथ मिलीभगत करके कोई भी अपराध करने से पहले याद रखें ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है…!!!
________ भाजपा जाए तो सच्ची सरकार आए…!!
