____भूमि अधिग्रहण के बाद विस्थापित हुए किसानों ने शुरू किया जल सत्याग्रह…!!
___ पूर्व विधायक ने चेतावनी पुनर्वास और पर्याप्त मुआवजा न मिलने तक जारी रहेगा जल सत्याग्रह ..!!
सागर / मध्य प्रदेश ..!!
मध्य प्रदेश के सागर जनपद की बंडा विधानसभा क्षेत्र में उलदन वृहद परियोजना के तहत किसानों के विस्थापन, अपर्याप्त मुआवजा और उन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ किसान पिछले 11 दिनों से धरने पर बैठे हैं सरकार की अनदेखी से खफा किसानों ने जल प्रदर्शन शुरू कर दिया है बीते 11 दिनों से पूर्व विधायक के साथ किसान जल धरना
दे रहे हैं सरकार की अभी भी आंखें बंद हैं ..!!
भूमि अधिग्रहण के बाद विस्थापित हुए किसानों को ना तो पर्याप्त मुआवजा दिया गया ना ही उनका पुनर्वास किया गया है जिसकी वजह से किसान परेशान है अब किसानों ने आर पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है देखना यह होगा कि किसानों की मसीहा बनने वाली सरकार उनकी बात सुनती है या नहीं प्रशासन की ओर से अब तक कोई सुनवाई न होने के कारण, पूर्व विधायक श्री तरबर सिंह लोधी किसानों के साथ पिछले 6 घंटों से धसान नदी में जल सत्याग्रह कर रहे हैं…!!
किसानों के नाम पर सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री हो चाहे प्रधानमंत्री किसानों की दुर्दशा की अनदेखी करना आज नहीं तो कल उन्हें महंगी पड़ सकती है किसान अपनी समस्याओं को लेकर जल सत्याग्रह करने को मजबूर हो रहे हैं उसके बाद भी उनकी बात नहीं सुनी जा रही है पूर्व विधायक का कहना है जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाती जल सत्याग्रह जारी रहेगा ..!!
