_____डॉ. एहतेशामुल हक को साहेबपुर कमाल विधानसभा से टिकट देने की उठी मांग, तौकीर अहमद ने जताया भरोसा…!!
बेगूसराय बिहार…!
जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव और चर्चित बीड़ी मजदूर नेता डॉ. एहतेशामुल हक को आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में शाहपुर कमाल सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस सिलसिले में आज उन्हें बेगूसराय लौटने पर पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर एस कमाल क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया..!
मुंगेर से वापसी के बाद डॉ. हक ने एस कमाल पहुंचकर वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व मुखिया जनाब इश्तियाक अहमद खान, अधिवक्ता मोहम्मद परवेज आलम, गंगा यादव सहित अन्य लोगों से मुलाकात की। यह वही इलाका है जहां कभी डॉ. मुनाजिर हसन का राजनीतिक कैंप हुआ करता था और यहीं से प्रवीण अमानुल्लाह को भी राजनीतिक पहचान मिली थी..!
शाहपुर कमाल विधानसभा को जिले की एक महत्वपूर्ण मुस्लिम बहुल सीट माना जाता है। इस संदर्भ में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बेगूसराय जिला उपाध्यक्ष तौकीर अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, “डॉ. एहतेशामुल हक जैसे जमीनी, समाजवादी और संघर्षशील नेता को पार्टी टिकट देगी, तो हम सभी तन, मन, धन और वोट के साथ उनके समर्थन में खड़े रहेंगे..!
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मिलकर प्रतिनिधिमंडल इस बाबत निवेदन करेगा कि शाहपुर कमाल से डॉ. हक को टिकट दिया जाए। अगर पार्टी ने इस मांग पर विचार नहीं किया, तो भविष्य की रणनीति पर पुनर्विचार किया जाएगा..!!
