

____ भारतीय जनता पार्टी दलित पिछड़े आदिवासी और अल्पसंख्यकों को करना चाहती है मतदान से वंचित….!
____मतदाता सूची से नाम काटकर राशन कार्ड से नाम काटा जाएगा फिर किया जाएगा घर मकान से बेघर…!!
__ सावधान रहे भाजपा की साजिश को समझें संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराएं…!!
___वोटर अधिकार यात्रा में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में अपने आप को जनता के सामने किया प्रस्तुत…!!
___ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बोले आरोपी के बाद भी प्रधानमंत्री का मौन वोट चोरी का सबूत….!!
नई दिल्ली. ….!!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘वोटर अधिकारी यात्रा में भाग लेने बिहार पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया उन्होंने बिहार के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की साज़िश सिर्फ़ वोटर लिस्ट से नाम काटना नहीं है उसके बाद राशन कार्ड से नाम काटेगी फिर जाति प्रमाणपत्र को ख़ारिज करेगी फिर आरक्षण खत्म करेगी फिर खेत, घर-मकान, ज़मीन से नाम काटा जाएगा इस लिए मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामले को गम्भीरता से लेना होगा. ..!!
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ग़रीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों का मतदाता सूची से वोट काटकर उन्हें सड़क पर लाना चाहती है भाजपा का मक़सद PDA की हक़मारी और मतमारी करना है इन सब बातों का भंडाफोड़ होने के बाद, अब भाजपा कभी नहीं जीत पाएगी क्योंकि जागरूक जनता अपना वोट बचाएगी, डालेगी और फ़ैसला आने तक पूरी निगरानी रखेगी और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही मानेगी, भाजपा को हराएगी और हटाएगी…!
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री पर वोट चोरी करने का हम आरोप लगा रहे हैं उसके बाद भी वह मौन है इसका मतलब यह है कि वह वोट चोर हैं….!!
वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने खुद को बिहार के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताते हुए उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तेजस्वी का यह बयान उस समय आया जब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं…!!
उन्होंने अपनी पार्टी और गठबंधन की ओर से राज्य की जनता को बेहतर भविष्य का वादा किया है। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उनकी सरकार युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए काम करेगी और राज्य में विकास की नई राह खोलेगी…!!
