_____ सांसद डिंपल यादव ने डीएम को लिखे दो पत्र, मंडी निर्माण का कार्य पूरा कराने और खस्ताहाल सड़कों पर उठाए सबाल…!!
____बदहाल सड़क गढ्ढों में भरा पानी आम आदमी परेशान सरकार का गड्ढा मुक्त सड़कों का नारा हो रहा बे अवसर…!!
____ मंडी निर्माण का कार्य अधूरा व्यापारी और किसान दोनों ही परेशान…!
मैनपुरी /उत्तर प्रदेश. ..!
सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी के जिलाधिकारी को दो पत्र लिखे है जिनमें दो अलग अलग जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चिंता जताई है। उन्होंने एक पत्र में करहल की हावेलिया मंडी के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है, जबकि दूसरे पत्र में खस्ताहाल सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने का आग्रह किया है…!!
सांसद डिंपल यादव ने अपने पत्र में बताया कि करहल की हावेलिया मंडी का निर्माण कार्य काफी समय से अधूरा है। इस वजह से किसानों और व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है मंडी के निर्माण को समय से पूरक क्यों नहीं किया जा रहा है यह चिंता का विषय है प्रशासन को गंभीरता पर इस पर मंथन मनन करके काम पूरा करना चाहिए…!!
उन्होंने जानकारी दी कि इस मंडी में 125 पक्के और 200 से अधिक छोटे आढ़ती हैं। इसके साथ ही, 50 सब्जी आढ़ती और 150 से अधिक कच्चे आढ़ती भी यहीं से काम करते हैं। सांसद ने पत्र में लिखा कि मंडी का प्रवेश द्वार काफी संकरा है। इसके अलावा, यहां शौचालय, पीने का पानी, रेस्टोरेंट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल आलू, धान और गेहूं की बंपर फसल के बावजूद किसानों को सही दाम न मिलने और सरकारी योजनाओं की कमी के कारण 60 से 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ था…!!
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस मुद्दे को 28 अगस्त, 2025 को हुई ‘दिशा’ बैठक में भी प्रमुखता से उठाया गया था। अपने दूसरे पत्र में, डिंपल यादव ने बरनाहल क्षेत्र सहित अन्य जगहों की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया है…!!
उन्होंने कहा कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत मुश्किल हो रही है गड्ढा मुक्त सड़कों की बात करने वाली सरकार के अधिकारियों को यह बात गंभीरता से सोचनी चाहिए कि जब सड़के खराब है तो आम जनता को परेशानी होना लाजमी है इसलिए सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके…!!
