

____ सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत साहित्य का अलख जगा रहे डॉक्टर पदम सिंह पदम…!!
____ एक दर्जन से अधिक पुस्तकों में सामाजिक चेतना और प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों को किया शब्दाकार. ..!!
____ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर पदम सिंह पदम दो दर्जन से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित…!!
____ भाषाई सभ्यता का उन्हें जनक कह दिया जाए तो नहीं होगी अतिशयोक्ति….!!
____ साहित्यिक मनीषी डॉक्टर पदम सिंह पदम को 72 वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं हार्दिक बधाई..!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश. ..!!
साहित्य में ऊंचे उद्देश्यों को प्राप्त करने का संकल्प सौंदर्य की पवित्र भावना सामाजिक चेतना तथा प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों को शब्दाकार करने का जादू जिनकी कलम में है उनका नाम है डॉक्टर पदम सिंह पदम जिन्होंने साहित्य की विभिन्न विधाओं में एक दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी है जो सामाजिक सरोकारों गीतों छंदों और मुक्तकों के संग्रह के रूप में हमें दिशाबोध कराती है..!!
डॉक्टर पदम सिंह पदम राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित है उन्हें उनके साहित्य लेखन के लिए दो दर्जन से अधिक सम्मान प्राप्त है डॉ पदम सिंह पदम का उच्चकोटि का चिंतन और सादगी भरा आचरण उनके लेखन में झलकता है भाषाई सभ्यता का उन्हें जनक कह दिया जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी…!!
डॉ पदम सिंह पदम के लेखन में एक तरफ जहां राष्ट्रप्रेम आपसी एकता का भाव प्रमुखता से परिलक्षित होता है वहीं दूसरी तरफ उनके मन में वह सामाजिक सरोकार भी हिलेरें लेते रहते हैं जिनमें शोषण पर आधारित सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक गैरबराबरी के कारण और निवारण को उनकी रचनाओं में रचनात्मक तरीके से संजोया गया है ..!!
जनपद मैनपुरी के गांव सिंहपुर में डाक्टर पदम सिंह पदम का 6 सितंबर 1954 को जन्मदिन हुआ एमए बीएड. पीएचडी प्रधानाचार्य के पद पर रहते हुए और सेवानिवृत्त होने के बाद लगातार साहित्यिक सेवा में व्यस्त रहते है साहित्य पथ साहित्यक संस्था के अध्यक्ष यगुबोध बाटिका के संस्थापक के रुप में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रहे है..!!
डॉक्टर पदम सिंह पदम का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से समाज को दर्पण दिखाना है वह इस कार्य में हमेशा व्यस्त रहते हैं समूचे जनपद में उनकी एक अलग पहचान है प्रदेश और देश के अलावा कई देशों में उन्होंने हिंदी की सेवा के माध्यम से साहित्य का अलख जगाने का काम किया है राष्ट्रीय जन चेतना अभियान समिति के संरक्षक के रूप में लोगों को राष्ट्र की एकता आपसी भाईचारा और संवैधानिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देने के लिए हमेशा तात्पर्य रहते हैं..!!
डॉ पदम सिंह पदम का आज 72 वां जन्मदिन है उनके जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं हार्दिक बधाई देते हुए कामना करता हूं कि वह हमेशा स्वस्थ रहें मस्त रहें और साहित्य के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने का काम करते रहें..!!
______”‘__________ सधन्यवाद. ..!!
