

____ अखिलेश यादव ने कहा कि अब खुशी आने वाली है क्योंकि सपा सरकार बनने वाली है…!!
___ सपा कार्यालय पर सरदारों ने सपा प्रमुख को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित…!!
___ निष्पक्ष चुनाव हो, यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. वोट चोरी बड़ा सवाल है और चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की वोट चोरी कहीं भी न हो..!!
लखनऊ / उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को शुक्रवार को सिख समुदाय की ओर से मंच पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किए गए, इस दौरान वे सरदार के लुक में नजर आए उन्होंने सपा कार्यालय में किसानों के आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कहा कि लाल पगड़ी खुशी की प्रतीक के रूप में पहनाई जाती है और अब खुशी आने वाली है क्योंकि सपा सरकार बनने वाली है…!!
उन्होंने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर प्रदेश में सभी के साथ समानता का व्यवहार करते हुए जो लोग सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक रूप से हासिए पर पड़े हैं कौन हैं सबसे पहले मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा..!!
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेपाल में बने हालात का जिक्र करते हुए कहा है कि एक पहलू देखकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता…!!
उन्होंने कहा कि जिस जेनरेशन की बात हो रही है, वह भी सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे थे. अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता हमारा पड़ोसी देश होने चाहिए. ये सरकार कई बार विदेश नीति के फ्रंट पर फेल हुई. वह लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे..!
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि आसपास के देशों में जनता सड़क पर दिखाई दी. ऐसी वोट चोरी होगी, तो शायद यहां भी दिखाई दे. उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने समय-समय पर निर्देश दिए हैं. हमें यह भरोसा है कि चुनाव आयोग उन निर्देशों का पालन करेगा और भारतीय जनता पार्टी का जुगाड़ आयोग नहीं बनेगा..!!
अखिलेश यादव ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव हो, यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. वोट चोरी बड़ा सवाल है और चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की वोट चोरी कहीं भी न हो..!!
