_____ सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी निन्दनीय सोनम को बिना शर्त किया जाए रिहा. ..!!
___ सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी से बुद्धिजीवियों में आक्रोश सरकार के कदम को बताया तानाशाहीपूर्ण …!!
___ सारे देश के बुद्धिजीवी सोनम वांगचुक के समर्थन में होने लगे लामबंद रिहाई की मांग हो रही तेज….!!
नई दिल्ली. ..!!
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसा में बदल गया गृह मंत्रालय ने लेह में हिंसा के लिए सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन वांगचुक ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। इसके बाद उनके एनजीओ की विदेशी फंडिंग का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है सोनम वांगचुक एक समाज सुधारक होने के साथ पर्यावरणविद और बदलाव लाने वाले इंजीनियर के रूप में जाने जाते हैं सोनम तब भी चर्चा में आए थे जब उन्होंने आइस स्तूप प्राेजेक्ट को पेश किया था। इस प्राेजेक्ट की कई देशों में काफी चर्चा हुई थी..!!
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की सारे देश में निंदा हो रही एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसका हिंसा उपद्रव से कभी कोई लेना देना नहीं रहा है …!!
सोनम वांगचुक एक समाज सुधारक होने के साथ पर्यावरणविद और बदलाव लाने वाले इंजीनियर के रूप में जाने जाते हैं उनकी गिरफ्तारी के बामपंथी दलों ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया हैं. .!!
कांग्रेस .आम आदमी पार्टी. समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की है..!!
देश भर के प्रगतिशाली जनवादी सोच के लेखकों पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्त्ताओं साहित्यकारों ने सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग की है..!!
लेखकों ने मोदी शासन द्वारा कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनआईए) के तहत जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है एक दिन पहले, लद्दाख की राजधानी लेह में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार नागरिकों की मौत हो गई और लगभग 90 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश कम उम्र के युवक बताए जा रहे है..!!
देश के एक दर्जन से अधिक राजनेताओं ने जमीनी हकीकत केन्द्र सरकार की ओर से सोनम वांगचुक और लद्दाख की प्रदर्शनकारी जनता के साथ एक सार्थक बातचीत करने की मांग कर रही है, किन्तु ऐसा करने के बजाय, मोदी शासन विशेष संवैधानिक प्रावधानों के लिए लद्दाख के लोगों की वास्तविक, न्यायसंगत और लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को दबाने के लिए नग्न आतंकवादी तानाशाही का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया हैं. ..!!
भाकपा माले मास लाइन के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि लद्दाख की घटना के बाद पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी निन्दनीय है उन्हें तत्काल और बिना शर्त किया जाए रिहा किया जाना चाहिए ..!
उन्होंने कहा कि मोदी शासन विशेष संवैधानिक प्रावधानों के लिए लद्दाख के लोगों की वास्तविक, न्यायसंगत और लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को दबाने के लिए नग्न आतंकवादी तानाशाही का इस्तेमाल कर रहा है जिसकी किन्तु ऐसा करने के बजाय, मोदी शासन विशेष संवैधानिक प्रावधानों के लिए लद्दाख के लोगों की वास्तविक, न्यायसंगत और लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को दबाने के लिए नग्न आतंकवादी तानाशाही का इस्तेमाल कर रहा है जिसकी भाकपा माले मास लाइन कड़े शब्दों में निंदा करती हैं…!!
___भाकपा (माले) मास लाइन पोलित ब्यूरो स्पष्ट रूप से निम्नलिखित मांगें करती है..!!
1. सोनम वांगचुक की तत्काल और बिना शर्त रिहाई,..!
2. लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा,..!
3. लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा,..!
4. पुलिस द्वारा की गई की अंधाधुंध गोलीबारी की सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश के अधीन न्यायिक जाँच..!!
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) मास लाइन का पोलित ब्यूरो लद्दाख की जनता सहित भारत के जनता से मोदी शासन के फासीवादी कदमों के खिलाफ और लद्दाख की जनता की जायज मांगों के समर्थन में अपनी जोरदार आवाज उठाने की पुरजोर अपील करती है..!!
