_____ कुछ लोगों के हाथ में जाकर तो जूता भी अपमानित महसूस करता …!!
____ पीडीए का मतलब है ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ होता है जिन्हे सम्मान दिलाने का सपा ने संकल्प लिया है …!!
लखनऊ / उत्तर प्रदेश. .!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि
पीडीए समाज का अपमान करने वाले ऐसे असभ्य लोग दरअसल अपने दंभ और अहंकार के मारे हुए है इनकी प्रभुत्ववादी सोच नफ़रत को जन्म देती है, सम्मान सबको बराबर मिलना चाहिए चाहे देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर बैठे व्यक्ति हो या फिर समाज के सबसे कमज़ोर अंतिम व्यक्ति हो परन्तु जो लोग वर्चस्ववाद की बीमारी से घोर ग्रसित होते हैं उन्हें नहीं नही मालूम कि, पीडीए का मतलब है ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ होता है जिन्हे सम्मान दिलाने का सपा ने संकल्प लिया है …!!
उन्होंने कहा कि पीडीए समाज की उदारता और भलमनसाहत 5000 सालों से ऐसे लोगों को माफ़ करती आई है, लेकिन इस हद तक अपमान के बाद पीडीए समाज अब और नहीं सहेगा..!!
श्री यादव ने कहा कि भाजपा और उसके संगी-साथी अपनी सत्ता के अंतिम दौर में हैं , क्योंकि उनकी भ्रष्ट चुनावी साज़िश का भंडाफोड़ हो चुका है, वो अब कभी नहीं जीतेंगे इसीलिए हताश होकर वो ऐसे कुकृत्य कर रहे हैं भाजपाई इस बार जाएंगे तो फिर कभी नहीं आएंगे क्योंकि जब आबादी का 90% हिस्सा अपने हक़-अधिकार के लिए जाग गया है तो 10% का गुरूर और सिंहासन अब और नहीं टिकेगा…!!
सपा सूप्रीमों अखिलेश यादव ने कहा कि भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में ये दौर ‘अपमान बनाम सम्मान’ के संघर्ष का है। पीडीए अपने स्वाभिमान और स्वमान का ये अंतिम संघर्ष निर्णायक रूप से जीतकर रहेगा..!!
