______ बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार इंडिया गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव बनाएंगे सरकार. ..!!
_____ कनपटी पर कट्टा और पप्पू अप्पू टप्पू वाले जुमले नहीं करेंगे काम बिहार की जनता मुद्दों पर करेंगी मतदान…!!
___ भाजपा एनडीए गठबंधन चुनाव को मुद्दों से भड़काने में जुटी जनता पर नहीं हो रहा भाजपेई जुमलेबाजी का असर….!!
पटना बिहार. …!!!!
बिहार में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है पहले दौर के मतदान की तारीख नजदीक आते ही सभी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है हालांकि बिहार की जनता पहले से ही मुद्दों पर मतदान करने का मन बना चुकी है उसे मुद्दों पर मतदान करने से पहले भ्रमित करने का षड्यंत्र भी तेज हो गया है एक तरफ जहां रोजगार की बात हो रही है तो दूसरी तरफ पप्पू अप्पू टप्पू और कनपटी पर कट्टा की बात कर चुनाव को मुद्दों से भटकने की कोशिश की जा रही है अब देखना यह होगा कि बिहार के मतदाता भटकाव में आकर अपना भविष्य चौपट करने के लिए मतदान करेंगे या फिर रोजगार पाने की उम्मीद को लेकर मतदान करने के अपने संकल्प पर अडिग रहेंगे…!!
आपको बताते चलें बिहार में इंडिया गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन की पूरी तरह से हवा निकाल दी है उन्होंने प्रत्येक परिवार के एक नौजवान को रोजगार देने का दावा करके भारतीय जनता पार्टी की जुमलेबाजी को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखला गए हैं उन्हें अब जीत के सारे रास्ते बंद नजर आ रहे हैं जिसकी वजह से वह चुनाव को मुद्दों से भटकने का षड्यंत्र रच रहे हैं जिसका जवाब इंडिया गठबंधन की तरफ से उन्हें माकूल तरीके से मिलना है..!!
इंडिया गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने जैसे ही इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र जारी किया वैसे ही एनडीए गठबंधन और भाजपा बैकफुट पर आ गए उन्हें इस बात का आभास हो गया कि अब झूठ और जुमलेबाजी से काम चलने वाला नहीं है अब वह चुनाव को मुद्दों से भटकने में जुट गए हैं लेकिन बिहार की जनता उनके षड्यंत्र को अच्छी तरह से समझ रही है मुझे नहीं लगता है कि भाजपा और एनडीए गठबंधन चुनाव को मुद्दों से भटकने में सफल हो सकेंगे…!!
बिहार के मतदाता जिस तरीके से लामबंद होकर बदलाव का स्वर बुलंद कर रहे हैं इंडिया गठबंधन के नेताओं की सभाओं में जो भीड़ जुट रही है वह संकेत दे रही है कि एनडीए गठबंधन बिहार में सत्ता से बाहर होने जा रहा है यह संकेत मिलते ही एक तरफ जहां प्रधानमंत्री कनपटी पर कट्टा की बात करने लगे वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पप्पू अप्पू टप्पू की बात कर चुनाव को मुद्दों से भटकने का असफल प्रयास करने में जुटे हैं…!!
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बिहार में इंडिया गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार तेजस्वी यादव पर जिस तरीके से भाजपा पर हमलेवर होकर हमले कर रहे है उससे यह सब प्रतीत होता है कि भाजपा और एनडीए सत्ता से बाहर होने जा रहे हैं यही वजह है कि उनकी यह बौखलाहट उन्हें संसदीय मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं से हटकर बयान बाजी करने को मजबूर कर रही है…!!
