शहीद स्मारक स्थल पर वृक्षारोपण करते इंजीनियर धर्मवीर राही व अन्य
Spread the love
Post Views:215
शहीद स्मारक स्थल पर वृक्षारोपण करते इंजीनियर धर्मवीर राही
——— संवेदना फाऊंडेशन ने मनाई बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की जयंती बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया संविधान सम्मत काम करने का संकल्प
——— कारगिल के शहीदों के स्मारक स्थलों पर किया गया वृक्षारोपण
———- शहीदों की कुर्बानी को किया गया प्रणाम
———- शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले युक्ति को चरित्रार्थ करने का संवेदना फाऊंडेशन ने लिया संकल्प
——– शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले कहने को तो हर कोई कह देता हैं परंतु संवेदना फाऊंडेशन के संस्थापक इंजीनियर धर्मवीर राही ने इस युक्ति को चरित्रार्थ करके दिखाया हैं! उन्होंने आज डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कारगिल शहीदों की समाधि स्थल पर वृक्षारोपण कर एक ओर जहां शहीदों की शहादत को अमृत्व देने का काम किया है । वही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को यादगार बनाते हुए संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया है तथा बिगड़ते पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों से पौधारोपण करने की अपील करते हुए वृक्ष लगाओ जल और जीवन बचाओ का नारा भी बुलंद किया!
पौधारोपण कर शहीदों की शहादत को अमृत्व दो और वृक्षारोपण कर जल जीवन बचाने का संकल्प लेकर संवेदना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर राही ने सबसे पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया! उसके बाद कारगिल शहीद सत्यदेव यादव कारगिल शहीद प्रवीन यादव आदि शहीदों के स्मारक स्थल पर पहुंचाकर शहीदों की प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया तथा शहीदों के परिजनों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया!
उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत से हमारा देश और हम सुरक्षित हैं हमारा कर्तव्य बनता है की शहीदों की शहादत को हम अमृत्व प्रदान करें आने वाली पीढ़ी को हम बताएं कि शहीदों की शहादत हमारे लिए कितनी गौरवशाली है और मांग की जाए इन कारगिल शहीदों की शहादत को पाठयक्रम में सामिल कर आने वाली पीढ़ी को पढ़ाया जाना चाहिए!
श्री धर्मवीर राही ने कहा कि संवेदना फाऊंडेशन ने संकल्प लिया है कि वह पर्यावरण बचाने के क्षेत्र में लगातार वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक करेगा साथ ही वृक्षों के अवैध कटान के खिलाफ भी अभियान चलाकर लोगों को वृक्ष बचाओ जल और जीवन बचाने का संदेश देने का काम किया जाएगा
कार्यक्रम के शुभारम्भ में घिरोर के शहांजांहपुर में शहीद सत्यदेव यादव के स्मारक स्थल पर संवेदना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर धर्मवीर राही प्रदेश अध्यक्ष अनुरुद्ध यादव बोबी यादव शिव मंगल सिंह यश यादव ने शहीद सत्यदेव यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वृक्षारोपण किया!
जबकि अंजनी स्थित शहीद प्रवीन कुमार यादव के समाधि स्थल पर इंजीनियर धर्मवीर राही और अनिलमान मिश्रा तथा सुमन यादव ललित यादव बॉबी यादव आदि शहीद प्रवीण यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वृक्षारोपण किया