____ संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर पंजाब सरकार के खिलाफ अखिल भारतीय एकीकृत किसान सभा के बैनर तले किया गया प्रदर्शन
_____ गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की पंजाब सरकार से की गई मांग
____ गिरफ्तार किसानों को सम्मान सहित रिहा न किया गया तो पंजाब सरकार के खिलाफ होगा उग्र आंदोलन
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर अखिल भारतीय एकीकृत किसान सभा की मैनपुरी जिला कमेटी की तरफ से ग्राम खटिकपुर तिराहे पर प्रदर्शन कर पंजाब सरकार द्वारा गिरफ्तार किये गये किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग की गई तथा पुलिस द्वारा किया जा रहा अंधाधुंध बल प्रयोग बंद किये जाने तथा जनता के संघर्ष के लोकतांत्रिक अधिकार को बहाल किये जाने की मांग की गई! आक्रोशित किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की मांग की !
किसान नेता ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी पर खरीद की गारंटी दी जानी चाहिए। पंजाब सरकार ने भाजपा के इशारे पर जिन आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार किया है उन्हे सम्मान सहित रिहा किया जाए तथा किसानों के ट्रैक्टर- ट्रॉलियों सहित सभी उपकरण वापस किये जाए क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार करे !
कामरेड राकेश ने कहा कि पिछले कुछ समय से पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के लिए चल रहे संघर्ष के खिलाफ पुलिस के जरिए दमन अभियान चला रही है। यद्यपि देश के संविधान के अनुसार देश के नागरिकों को अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करने का मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है। लेकिन पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ में 5 मार्च से किए जाने वाले सात दिवसीय धरने को तारपीडो कर पूरे प्रदेश को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि 19 मार्च को केंद्र सरकार के मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी में बुलडोजर चलाकर किसानों के धरनास्थलों को जबरन उठा दिया गया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिए गए। बड़े पैमाने पर सामान चोरी होने की खबरें आ रही हैं। राज्य में पुलिस राज्य स्थापित कर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। अगर पंजाब सरकार ने गिरफ्तार किसानों रिहा नहीं किया तो किसान देश भर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे !
इस अवसर पर केदार सिंह. कमलेश कुमार. अशोक कुमार. जयवीर सिंह. भूरेसिंह मुनीम जी.नेत्रपाल सिंह. अशोक सिंह हसन यादव.इच्छाराम .अखिलेश यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किये!
