___ इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, मजदूर एकता जिंदाबाद के नारों साथ मई दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन का हुआ शुभारंभ…!!
______ शिक्षाविद समाजसेवी सरदार सिंह शाक्य का किया गया नागरिक अभिनंदन..!!
_____ कार्यक्रम में एक दर्जन अधिक कवि लेखक साहित्यकार समाजसेवी किए गए सम्मानित ..!!मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
मजदूरों के अंतरराष्ट्रीय त्यौहार मजदूर दिवस पर राष्ट्रीय जन चेतना अभियान समिति के तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं में किसानों मजदूरों की भूमिका को देश के नवनिर्माण में अहम बताते हुए शोषण पर आधारित व्यवस्था को बदलने का आवाहन किया..!!
कार्यक्रम के शुभारंभ में शिक्षाविद समाजसेवी सरदार सिंह शाक्य का नागरिक अभिनंदन किया गया उसके बाद वरिष्ठ कवि स्वर्गीय रामावतार शशि की पत्नी शकुंतला देवी .गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक माने जाने वाले रसखान के नाम से मशहूर कवि दिन मोहम्मद दीन , डॉक्टर पदम सिंह पदम ,अवधेश निर्झर ,सुरेश नीरव, बदन सिंह मस्ताना , पूरन सिंह पूरन, पुष्पेंद्र पुष्प आदि कवियों का राष्ट्रीय जनचेतना अभियान समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र वीर सिंह एडवोकेट. महासचिव राकेश रागी ने साल चढ़ाकर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया..!!
कवि सम्मेलन की शुरुआत से अंत तक कवियों ने मजदूर और किसानों पर हो रहे शोषण अत्याचार के खिलाफ रचनाएं पढ़ी !
___ वरिष्ठ रचनाकार अवधेश भ्रमण ने व्यवस्थागत कमियों से छुटकारा दिलाने के लिए मजदूरों की एकता पर बल दिया!
____ कवि डॉक्टर पदम सिंह पदम में एक संस्कारवान भारत के निर्माण की विषयवस्तु अपनी रचनाओं में पिरोकर प्रस्तुत की !
____ कवि सुरेश नीरव ने रचना पाठ करते हुए व्यवस्थागत कमियों पर प्रकाश डाला!
____ कवि दीन मुहम्मद दीन ने काव्य पाठ करते हुए आपसी भाईचारा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया ..!
____जनवादी कवि बदन सिंह मस्ताना ने अपनी रचनाओं में मजदूर किसानों के दर्द का कारण और निवारण पेश किया काव्य पाठ के दौरान सभागार तालियों की गड़गडाहट से गूजता रहा ..!!
कवि सम्मेलन में व्यंगकार पूरन सिंह पूरन. पुष्पेंद्र पुष्प धर्मवीर सिंह राही आदि ने भी काव्य पाठ किया
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक ओमप्रकाश श्रीवास्तव सुरजीत सिंह राज भदोरिया आदि का विशेष योगदान रहा!!
