

______’चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए’, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव…!!
_____ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ की ’ शुरूआत…!!
_____ यह यात्रा 25 जिलों से होकर गुजरेगी और 1 सितंबर को पटना में रैली के साथ होगी समाप्त….!!
_____ खरगे बोले- मोदी वोट अधिकार छीन रहे, आरएसएस आजादी के थी खिलाफ …!!
_____ हम इन्हें ये चुनाव चोरी नहीं करने देंगे- राहुल गांधी..!
_____ बीजेपी-आरएसएस संविधान मिटाने और वोट चोरी करने में लगे हैं” राहुल गांधी का आरोप..!
____ लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा- तेजस्वी..!
सासाराम / बिहार. ..!!
बिहार के सासाराम में वोट अधिकार रैली की जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा- ‘चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए, हमारी पार्टी को जिताइए.’ आखिर में उन्होंने कहा- ‘लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकता चले. राहुल गांधी जिंदाबाद, खड़गे जी जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद.का नारा किया बुलंद. ..!!
मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा- ये बहुत खतरनाक हैं. आप लोग जब तक गद्दी से नहीं हटाते हैं, तब तक आपका वोट, आपकी आजादी और संविधान सुरक्षित नहीं रहेगा. इसलिए बीजेपी को गद्दी से हटा दो. बिहार यह काम कर सकता है…!!
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सासाराम में कहा कि यह भूमि राम बाबू जगजीवन राम की कर्मभूमि रही है, जहां से वे भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे और मीरा कुमार दो बार सांसद बनीं- ये सब कांग्रेस की देन है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको समान दृष्टि से जोड़ती है और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए लड़ रही है. भारत की आजादी के बाद सबको वोटिंग का अधिकार मिला था, लेकिन आज मोदी लाल किले से उसे ललकारते हुए कहते हैं कि “तुम्हारे वोट मैं ले लूंगा.” खरगे ने सवाल उठाया कि जो आरएसएस आजादी के खिलाफ था, वे देश की सेवा कैसे कर सकते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर मोदी लाल किले से बोलते हैं, तो उनकी आत्मा खुद उनसे सवाल करती होगी….!!
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा- “पूरे हिंदुस्तान में विधानसभा के चुनाव, लोकसभा के चुनाव चोरी किए जा रहे हैं और इनकी आखिरी साजिश है कि बिहार में SIR करके नए वोटरों को जोड़कर, वोटरों को काटकर ये बिहार का चुनाव चोरी करें. हम इन्हें ये चुनाव चोरी नहीं करने देंगे.”..!!
राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान को बचाने की लड़ाई है क्योंकि पूरे हिंदुस्तान में आरएसएस और बीजेपी संविधान मिटाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भी चुनाव होते हैं, वहां गड़बड़ी कर बीजेपी जीतती है. लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जीतता है, लेकिन चार महीने बाद बीजेपी गठबंधन जीत जाता है. राहुल ने दावा किया कि जांच में सामने आया कि एक करोड़ नए वोटर बनाए गए, जिससे लोकसभा और विधानसभा के बीच इतना बड़ा अंतर आया. कर्नाटक के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड निकालकर तुलना की गई, तो पाया गया कि एक विधानसभा में ही एक लाख वोटरों की चोरी हुई है…!!
तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा और लोगों का अधिकार छीना नहीं जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहुल गांधी और वह मिलकर जनता के हक के लिए संघर्ष करेंगे. मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे बिहार को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी, “बिहार में चूना लगाया नहीं जाता, बल्कि चूना रगड़कर चबा लिया जाता है.” तेजस्वी ने कहा कि उनकी राजनीति वादों पर नहीं, बल्कि काम पर टिकी है -“हमने जो कहा, वह किया और जो कहेंगे, वह जरूर करेंगे ….!!
बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ को लेकर तेजस्वी यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने हमें वोट का अधिकार देकर ताकत दी, लेकिन भाजपा हमारे इस अधिकार को छीन रही है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर काम कर रहा है और मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को मृत घोषित किया गया, उनके साथ राहुल गांधी ने चाय पी, जो चुनाव आयोग की बेमानी को उजागर करता है. तेजस्वी ने कहा, “यह चोरी नहीं, बल्कि डकैती है.”…!!
वोट अधिकार यात्रा से पहले आयोजित जनसभा को इंडिया गठबंधन की तमाम नेताओं ने संबोधित किया…!!!

