_____ पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डॉ. राधाकृष्ण सिंह का किया जाएगा स्मरण, तेजप्रताप यादव होंगे मुख्य अतिथि…!!
=
पत्रकार आरपी यादव बेगूसराय,बिहार..!!
=
बीरपुर / बेगूसराय..!!
बीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत अंतर्गत गाडा गांव में आगामी शनिवार, 23 अगस्त 2025 को डॉ. राधाकृष्णन सिंह की पांचवीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दिवंगत शिक्षाविद, पत्रकार, साहित्यकार एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. सिंह की स्मृति में उनके पैतृक निवास स्थान – श्री सीताराम सिंह सदन गाडा गाँव में किया जा रहा है..!!
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक तेज प्रताप यादव। वे डॉ. राधाकृष्णन सिंह के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे..!!
डॉ. सिंह राजद के टिकट पर चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके थे, जहाँ उन्हें मामूली अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा था। वे न केवल एक लोकप्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व थे, बल्कि पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी विशिष्ट पहचान रही है..!!
ग्रामीणों ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के पश्चात शाम 4:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद शाम 6:00 बजे प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा..!!
पूरे आयोजन का नेतृत्व एवं संयोजन प्रफुल्ल कुमार सिंह, नेता सह संवेदक, कर रहे हैं..!!
यह श्रद्धांजलि सभा न केवल डॉ. राधाकृष्ण सिंह के विचारों और कार्यों को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से भी एक महत्वपूर्ण संगम बनकर उभर रहा है..!!
