_____ इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन..!!
____ इंडिया गठबंधन के 80 सांसदों ने बी सुदर्शन रेड्डी के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में किया हस्ताक्षर…!!
___ नामांकन दाखिल करने के समय सोनिया गांधी .मल्लिकार्जुन खड़गे .रामगोपाल यादव. शरद पवार .संजय रावत नेता रहे मौजूद…!!
नई दिल्ली…!!
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वी सुदर्शन रेड्डी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. इस मौके पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष-राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा नेता रामगोपाल यादव, एनसपी (SP) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे…!!
सूत्रों के अनुसार, सुदर्शन रेड्डी चार सेट में नामांकन दाखिल किया. सेट में 20 प्रस्तावक और 20 समर्थक शामिल रहे. बी. सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन दाखिल करने से पहले स्वतंत्रता सेनानियों और महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की…!!
नंबर गेम में भले ही विपक्ष पीछे हो, लेकिन उसने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. खास बात यह है कि विपक्ष ने भी दक्षिण भारत से ही उम्मीदवार उतारा है. ऐसे में इस बार का चुनाव “दक्षिण बनाम दक्षिण” की तस्वीर पेश कर रहा है…!!
बी. सुदर्शन रेड्डी के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत 80 सांसदों ने हस्ताक्षर किए यह कदम इंडिया गठबंधन खेमे में एकजुटता और समर्थन का बड़ा संकेत माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इंडिया गठबंधन बी. सुदर्शन रेड्डी के समर्थन को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है। इतने बड़े स्तर पर सांसदों के हस्ताक्षर से यह भी यह साफ है कि बी सुदर्शन रेड्डी को मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन ने कमर कस ली है ..!!
जिस तरीके से इंडिया गठबंधन ने सत्तारूंण दल को घेरने की कोशिश की है उससे साफ संकेत मिलना है कि उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है हार जीत अलग बात है लेकिन चुनौती तगड़ी होगी कौन जीतेगा कौन हारेगा यह तय करने के लिए चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की पार्टी तय करेगी..!!
