____ बिहार की राजनीति में बदलाव की आहट: रंजू सहनी ने तेजस्वी यादव को बताया जनता की उम्मीद…!!
_____अब वह दिन दूर नहीं जब बिहार में एक संघर्षशील युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी…!!”
आरपी यादव / बेगूसराय,बिहार
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार की राजनीतिक फिजा में बदलाव की बयार साफ़ तौर पर महसूस की जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जिस तरह से जनसमर्थन हासिल किया, उसने सियासी हलचलों को और तेज कर दिया है…!
राजद (राष्ट्रीय जनता दल) खगड़िया महिला सेल की जिला अध्यक्ष रंजू सहनी ने इस जनसैलाब को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि “अब वह दिन दूर नहीं जब बिहार की सत्ता में एक संघर्षशील, जोशीले और युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी…!!”
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिहार की जनता अब जाग चुकी है। लोगों ने तय कर लिया है कि इस बार का चुनाव सिर्फ एक बदलाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई होगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार की लड़ाई सिर्फ वोट की नहीं, जनता के आत्मसम्मान, सुरक्षा और भविष्य की होगी…!!
_____”बिहार की जनता त्रस्त है”…!!
रंजू सहनी ने वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासन में महिलाएं, किसान, छात्र, नौजवान और मजदूर – हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि “बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब आम जनता किसी न किसी परेशानी से त्राहिमाम न कर रही हो…!!”
____ “तेजस्वी यादव हैं जनता की पहली पसंद”….!!
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब छलावे और जुमलेबाजी में नहीं आने वाली है। लोग साफ-सुथरी छवि वाले नेता को अपना भविष्य सौंपना चाहते हैं और तेजस्वी यादव आज जनता के दिल में बस चुके हैं…!!
रंजू सहनी ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजद की अगुवाई में तेजस्वी सरकार भारी बहुमत से सत्ता में आने जा रही है..!!
____ मतदाताओं से अपील….!!
अपने संबोधन के अंत में रंजू सहनी ने बिहार की जनता से अपील की कि वे सच्चे, संघर्षशील और जनहितैषी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना समर्थन दें और इस बार बिहार को एक नई दिशा, नई उम्मीद और एक नई सरकार दें…!!
