_____बाइक रैली में उमड़ी शिक्षकों की भीड़ जमकर की नारेबाजी. ..!!
_____नौकरी में आने के बाद टीईटी की अनिवार्यता से शिक्षकों में है आक्रोश…!!!
___ _नगला जुला से तिकोनिया पार्क तक शिक्षक बाइक रैली से शहर में लगा जाम…!!
____शिक्षकों की समस्या को हल करे सरकार अन्यथा बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगें शिक्षक…!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश. ..!!
सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आव्हान पर निकाली गई शिक्षक बाइक रैली में हजारों शिक्षकों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे शहर में जाम के हालात बन गए सभी शिक्षक हाथों में पट्टिकाएं बैनर लेकर नौकरी लगने के बाद नियमों के बदलनें और टीईटी की अनिवार्यता का विरोध कर रहे थे। रैली के बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्ट्रेट ध्रुव शुक्ला को सौपा …!!!
रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव यादव नेकहा कि नौकरी लगने के 20 से 25 वर्षों बाद अब टीईटी की अनिवार्यता का फरमान शिक्षकों को स्वीकार नहीं है सरकार को इसका स्थाई समाधान खोजना होगा…!!
जिला मंत्री एम पी सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है किन्तु आज शिक्षक को अपराधी की तरह देखा जा रहा है नियुक्ति के समय जारी अर्हता को पूर्ण करने के पश्चात ही शिक्षक सेवा में आए थे लेकिन अब नई अहर्ता थोपना शिक्षकों के उत्पीड़न जैसा है…!!
जिला संयोजक के पी सिंह ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता पुराने शिक्षकों के साथ अन्याय है क्यों उनकी नियुक्ति के समय जो अहर्ता निर्धारित थी उसे पूरा करने के बाद ही उनकी नियुक्ति हुई थी…!!
जिलाकोषध्यक्ष हरिओम दुबे ने कहा कि सरकार पर्दे के पीछे से खेलना बंद करे यदि सरकार शिक्षक हितैषी है तो आर टी ई एक्ट में बदलाव कर पुराने शिक्षकों को टेट से मुक्त करे ।
संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मवीर राही ने कहा कि शिक्षकों के धैर्य की परीक्षा न लें सरकार किसी न किसी बहाने से से शिक्षा का निजीकरण करना चाहती है …!!
रैली में मुख्यरूप सत्यवीर सिंह हरगोविंद सिंह चौहान महेश आर्य सुदीप पाण्डेय अशोक शंकवार डा आलोक शाक्य मेघ सिंह शाक्य कौशल गुप्ता अशोकपाल दलवीर कठेरिया मुकेश जिंदगी किरन शाक्य डा नीतू सिंह विंदेश्वरी अनिता सक्सेना सोनू यादव मीना शाक्य नीरू गोस्वामी सरोजनी वैभय यादव गौरव पांडेय व्योम सक्सेना शिवकुमार नंदलाल योगेश यादव दीपकुमार राजपूत ओसापाल रक्षपाल शाक्य जितेन्द्र यादव प्रेम नारायण शाक्य दिलीप कुमार मनोज शक्ति अभय चौधरी रणजीत प्रदीप यादव राजीव गुप्ता प्रबल चौहान कर्मवीर शाक्य दिनेश इमरान जावेद पुष्पेंद्र अग्निहोत्री आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे…!!
