
_____नेपाल में युवाओं के आंदोलन से झुलसी सरकार पुलिस और सेना ने की गोलीबारी दो दर्जन से अधिक आंदोलनकारियों की मौत…!!
____ युवाओं के शांति पूर्ण आंदोलन पुलिस और सेना ने अनैतिक हस्तक्षेप कर बनाया हिंसक…!!
____ नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाकर किया अभिव्यक्त की आजादी पर हमला…!!
नई दिल्ली. ..!!
नेपाल में चल रहे छात्रों के आंदोलन को सलाम आज सारी दुनिया के अंदर जनतांत्रिक तरीके से हो रहे आंदोलन को दबाने और उन्हें खत्म करने का षड्यंत्र तेजी से विकसित हो रहा है साम्राज्यवादी पूंजीवाद बिल्कुल नहीं चाहता है कि लोग अपने हकों के लिए आंदोलन हो और अपना अधिकार मांगने के लिए सरकार से भीख मांगने की जगह हिस्सा मांगे नेपाल का आंदोलन भ्रष्टाचार, सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और राजनीतिक दमन के खिलाफ शुरू हुआ है…!!
यह आंदोलन सिर्फ नेपाल का नहीं है पिछले कुछ समय में श्रीलंका और बांग्लादेश में हुए इंसाफ, रोज़गार, मंहगाई और एक बेहतर व्यवस्था के लिए संघर्षरत युवाओं के आंदोलनों की तरह यह भी पूंजीवादी लोकतंत्र की या कहें सरमायेदार के हितों के लिए काम कर रही दुनिया की तमाम सरकारों और व्यवस्थाओं के खिलाफ देश-दुनिया में उठ रहे जन सैलाब का एक और उदाहरण है…!!
नेपाल सरकार ने 4 सितंबर, 2025 को 26 प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, X आदि पर प्रतिबंध लगा दिया जिसे युवाओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला माना और लोग आक्रोशित होने लगे 8 सितंबर, 2025 को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू हुए जो जल्दी ही भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान में बदल गया ….!!
पुलिस और सेना ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस, रबर बुलेट, वाटर कैनन और गोली का उपयोग किया, जिससे कम से कम 16 से 19 लोग मारे गए और 150 से अधिक लोग घायल हुए…!!
प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण आवाज़ उठा रहे थे लेकिन सरकार की दमनकारी नीति ने प्रदर्शन में हिंसा फैला दी यह आंदोलन सिर्फ नेपाल का नहीं है पिछले कुछ समय में श्रीलंका और बांग्लादेश में हुए इंसाफ, रोज़गार, मंहगाई और एक बेहतर व्यवस्था के लिए संघर्षरत युवाओं के आंदोलनों की तरह यह भी पूंजीवादी लोकतंत्र की या कहें सरमायेदार के हितों के लिए काम कर रही दुनिया की तमाम सरकारों और व्यवस्थाओं के खिलाफ देश-दुनिया में उठ रहे जन सैलाब का एक और उदाहरण है। इस जन सैलाब को हमारा इंकलाबी सलाम’ इंकलाब ज़िंदाबाद साम्राज्यवाद मुर्दाबाद नेपाल के युवाओं तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं. ..!!
यह आंदोलन जन समस्याओं का हाल न होना युवाओं को रोजगार न मिलना किसाने की समस्याएं हल न होना तमाम समस्याओं का आक्रोश इस आंदोलन में दिखाई दे रहा है यह आंदोलन एक ऐतिहासिक आंदोलन है जिसे हिंसक बनाने की जिम्मेदारी सरकार की है शांतिपूर्ण आंदोलन में सरकार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था…!!
