आखिरकार बीत ही गया वर्ष 2023 तमाम उतार चढ़ाव जनता ने झेले नव वर्ष के आगमन पर खुशियां मना कर नई संकल्प के साथ नव वर्ष में प्रवेश किया है मुझे उम्मीद है नए वर्ष में कुछ नया करने का संकल्प जरूर लिया होगा बीता वर्ष हमें महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगी शिक्षा खराब कानून व्यवस्था जैसी तमाम समस्याएं छोड़ गया है जिनका हल हमें खुद खोजना होगा
चीफ एडिटर
नया वर्ष 1 जनवरी आज से शुरू हो गया है लोगों ने पूजा अर्चना कर अपने जीवन में खुशियां आए ऐसी कामनाएं की हैं मैं तो कहता हूं कि नए वर्ष मे प्रवेश करते समय एक ही संकल्प लें की कुछ नया करेंगे अन्याय अत्याचार के खिलाफ जमकर लड़ेंगे सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे देश में भाईचारा काम करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे यही संकल्प नव वर्ष के आगमन पर सबसे शुभ रहेगा
