______ बिजली का निजीकरण बन्द करो स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की योजना वापस लो….!!
________ कृषि बाजार नीति, फ्री ट्रेड एग्रीमेन्ट का विरोध ,एमएसपी की गांरटी करो….!!
___”_____ 24 जून को संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालयों पर करेगा एकजुट प्रदर्शन और सभायें…!!
लखनऊ / उत्तर प्रदेश
संयुक्त किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश राज्य काउन्सिल की ऑनलाइन मीटिंग 02- 06-2025 को शाम 7 बजे तेजेन्द्र सिंह बिर्क की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें बिजली के निजीकरण स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की सरकार की योजना का कड़े शब्दों में विरोधी किया गया और 24जून को जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया तथा प्रदेश के किसानों से भारी संख्या में भाग लेने की अपील की गई. .!!
■ ___ बिजली का निजीकरण बन्द करो…!!
■ ___उ0प्र0 में दक्षिणांचल पूर्वांचल विधुत निगमो के निजीकरण को रदद करो…!!
■ ___ स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की योजना वापस लो! प्रस्तावित बिजली मूल्य वृद्वि वापस लो। सभी उपभोक्ताओंको 300 यूनिट फ्री एवं सिंचाई हेतु बिना शर्त फ्री बिजली का वादा पूरा करो..!!
■ ___ कृषि बाजार नीति, फ्री ट्रेड एग्रीमेन्ट का विरोध ,एमएसपी की गांरटी करो….!!
■ ____ 24 जून को संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालयों पर करेगा एकजुट प्रदर्शन और सभायें…!!
□___ संयुक्त किसान मोर्चा, उ० प्र० की राज्य काउन्सिल की ऑनलाइन मीटिंग 02- 06-2025 को शाम 7 बजे तेजेन्द्र सिंह बिर्क की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई…!!
मीटिंग में राजवीर सिंह जादौन, तेजेन्द्र सिंह बिर्क, ईश्वरी प्रसाद, मुकुट सिंह, धर्मपाल सिंह, कमलेश यादव, सत्यदेव पाल, दिगंबर सिंह, राजनेत यादव, बचाऊ राम, बेचन अली, प्रवीण कुमार, कन्हैया सिंह, बलवंत, हीरालाल, कमलेश, कैलाशनाथ कुशवाहा, विकास दुबे, हिमांशु, अफलातून, रामजी सिंह, विमल त्रिवेदी, दुःखहरण सत्यर्थी, शशिकांत, राजेन्द्र चैधरी आदि ने हिस्सा लिया…!!
■ __एसकेएम के केंद्रीय नेताओं, डॉ दर्शन पाल, आशीष मित्तल और पी कृष्णप्रसाद भी मीटिंग में शामिल हुए..!!
■___ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा उ प्र राज्य सरकार द्वारा बिजली आन्दोलनकारी कर्मचारियों को डराने धमकाने व दमनकारी कदमों की कडी आलोचना की गयी और बिजली कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन दोहराया गया…!!
■__ संयुक्त किसान मोर्चा शुरु से ही बिजली के निजीकरण की नीति के खिलाफ है…!
■__ संयुक्त किसान मोर्चा उ०प्र०, बिजली का निजीकरण, उ0प्र0 में दक्षिणांचल -पूर्वांचल विधुत निगमो के निजीकरण को रदद करने, स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की योजना प्रस्तावित बिजली मूल्य वृद्वि वापसी, सभी को 300 यूनिट- सिंचाई हेतु बिना शर्त फ्री बिजली का वादा पूरा करने, कृषि बाजार नीति, फ्री ट्रेड एग्रीमेन्ट का विरोध, सी2+50%एमएसपी की गारंटी, कर्जा मुक्ति, नयी कृषि विपणन नीति की वापसी, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता में किसानो और भारतीय कृषि के हितों के खिलाफ कोई समझोता न किया जाए, मनरेगा विस्तार, उ0प्र0 में कापरेटिव में ब्याज वृद्वि वापसी आदि मांग कर्ता हैं इन सहित 20 अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा समान्य सभा में उठाई गई अन्य मांगों को उठाया जायेगा..!!
□___ जिलों में किसान पंचायतें, समन्वय मीटिंगे, पर्चा वितरण आदि पूरी तैयारी के साथ 24 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
■__ 9 जुलाई 2025 को मजदूर वर्ग की होने बाली देशव्यापी हडताल का संयुक्त किसान मोर्चा उ0प्र0 समर्थन कर्ता है जिला व तहसीलों में स्वतन्त्र/ संयुक्त कार्यवाहियों की जाएंगी…!!
□ __13-15 जून के बीच लखनऊ में संयुक्त किसान मोर्चा प्रेस कांफ्रेंस करेगा…!!
□ __संयुक्त किसान मोर्चा उ. प्र. के सभी घटक संगठनों से अपील की गई कि किसानों की व्यापक एकता के लिए संयुक्त किसान मोर्चा को मजबूत बनाये और 24 जून के कार्यक्रम को प्रचार-प्रसार कर सफल बनाए..!!
